Page Loader
इस शहर में प्रियंका चोपड़ा के साथ फैन्स पी सकते हैं ड्रिंक्स, जानें कैसे

इस शहर में प्रियंका चोपड़ा के साथ फैन्स पी सकते हैं ड्रिंक्स, जानें कैसे

Jun 19, 2019
01:31 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता और अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। वह अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों जगह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। अब पीसी के फैन्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। प्रियंका के फैन्स उनके साथ ड्रिंक्स का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं फैन्स उनके साथ तस्वीरें भी खिंचा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं पूरा मामला।

जानकारी

मैडम तुसाद में लगा प्रियंका का पुतला

दरअसल, प्रियंका का एक और वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद में लगाया है। इसका अनावरण हाल ही में किया गया। प्रियंका के इस स्टैच्यू को पार्टी एरिया में रखा गया है। यहां उनके अलावा और भी कई हॉलीवुड के A लिस्टर एक्टर्स को रखा गया है, ताकि आने वाले लोग कलाकारों के पुतले के साथ ड्रिंक्स का लुत्फ उठा सकें। प्रियंका के इस पुतले की तस्वीरों को टीम पीसी द्वारा शेयर किया गया है।

वैक्स स्टैच्यू का लुक

स्टैच्यू में प्रियंका का 2017 के गोल्डन ग्लोब्स का लुक

इस मौके पर प्रियंका के स्टैच्यू को साल 2017 के गोल्डन ग्लोब्स में प्रियंका के लुक में रखा गया है। टीम पीसी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वर्ल्ड कप के अलावा, इंग्लैंड में अभी एक और रोमांच है, मैडम तुसाद लंदन में पीसी के स्टैच्यू का अनावरण कर दिया गया।' मालूम हो कि इस समय इंग्लैंड में क्रिकेट का वर्ल्ड कप खेला जा रहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

टीम पीसी ने शेयर की प्रियंका के स्टैच्यू की तस्वीरें

बयान

लंदन से मुझे प्यार- प्रियंका

प्रियंका ने अपने वैक्स स्टैच्यू पर बात करते हुए कहा, "मुझे लंदन से प्यार है। यहां एक अलग तरह की एनर्जी और भावना है। मैडम तुसाद की लंदन टीम के साथ काम कर काफी मजा आया।"

ऑफिशियल बयान

फैन्स लंबे समय से स्टैच्यू का कर रहे थे इंतजार- मैडम तुसाद

वहीं, मैडम तुसाद की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर कहा, "फैन्स लंबे समय से इस क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे, विशेषकर तब से जब न्यूयॉर्क मैडम तुसाद में प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया गया था।" उन्होंने आगे कहा, "आज लंदन, सिडनी और एशिया के साथ जुड़ गया और इसका अनावरण कर रहा है।" जानकारी दें दे फैन्स अब प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू को सिडनी, बैंकॉक, न्यूयॉर्क, लंदन, सिंगापुर और हांक कांग में देख सकते हैं।

देसी लुक

सिंगापुर के मैडम तुसाद में भी लगा पीसी का स्टैच्यू

इसके अलावा मंगलवार को प्रियंका का एक और स्टैच्यू सिंगापुर मैडम तुसाद में लगाया गया। इस स्टैच्यू में प्रियंका, देसी अवतार में दिख रही हैं। प्रियंका के इस स्टैच्यू में उनके साड़ी लुक को रखा गया है। इस स्टैच्यू में उनकी वेडिंग रिंग भी दिख रही है। इसको शेयर करते हुए टीम पीसी ने लिखा, 'यही हमारा भी रिएक्शन था। हम मैडम तुसाद सिंगापुर में पीसी के स्टैच्यू से प्यार करते हैं।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

सिंगापुर मैडम तुसाद में प्रियंका चोपड़ा का स्टैच्यू

जानकारी

फरवरी में न्यूयॉर्क में लगा था प्रियंका का स्टैच्यू

बता दें कि इसके पहले फरवरी में मैडम तुसाद न्यूयॉर्क में भी पीसी का स्टैच्यू लग चुका है। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि उनके स्टैच्यू यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में भी जल्द लगाए जाएंगे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

मैडम तुसाद न्यूयॉर्क में प्रियंका का स्टैच्यू

वर्क फ्रंट

'द स्काई इज़ पिंक' में आएंगी नजर

फिल्मों की बात करें तो इस समय प्रियंका अपनी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग मुंबई में कर रही हैं। इसको सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। इसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी मोट‍िवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी की कहानी पर आधारित होगी। 'द स्काई इज़ पिंक' 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका लगभग तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।