NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं 
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं 
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं 

    लेखन नेहा शर्मा
    May 17, 2023 | 01:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं 
    ग्राजिया मैगजीन कर कवर गर्ल बनीं प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हाॅलीवुड में भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। पिछले काफी समय से वह अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में थीं, जिसमें एक बार फिर उनके काम की बड़ी तारीफ हुई। अब जो खबर आई है, उससे बेशक प्रियंका के प्रशंसक फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, अब देसी गर्ल ग्लोबल ग्राजिया मैग्जीन के कवर पेजों पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं।

    प्रियंका ने तस्वीरें साझा कर जताई खुशी

    प्रियंका ने अपने लुक और मैगजीन के कवर पेज की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। ऐसा पहली बार है, जब प्रियंका ग्राजिया मैगजीन के एक साथ 12 कवर पेजों पर नजर आएंगी। इस एडिशन में ग्राजिया UK, भारत, मलेशिया, लैटिन अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन, इटली, मैक्सिको, सर्बिया, बुल्गारिया और USA जैसे देश शामिल हैं। प्रियंका ने तस्वीरों के साथ लिखा, 'दुनियाभर के 12 कवर पेजों पर। आपका ग्लोबर कवर स्टार बनना बहुत खशी की बात है। शुक्रिया ग्राजिया।'

    यहां देखिए तस्वीरें

    Instagram post

    A post shared by priyankachopra on May 17, 2023 at 12:57 pm IST

    प्रियंका की उपलब्धि पर गदगद हुए प्रशंसक 

    प्रियंका की इस नई उपलब्धि पर उनके चाहनेवाले उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'ऐसी ही चमकती रहो।' एक ने लिखा, 'इन्हें कहते हैं असली इंटरनेशनल स्टार।' एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड 12 के 12 एडिशन में प्रियंका। तुम हमारी प्रेरणा हो।' फिल्म क्रिटिक राजीव मसांद ने लिखा, 'यह बहुत बड़ी बात है।' एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड से प्रियंका ही हैं, जो असल में दुनियाभर में अपनी धाक जमाए हुए हैं।'

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ग्राजिया एक साप्ताहिक महिला पत्रिका है, जिसकी शुरुआत इटली में हुई थी। इसका इतालवी संस्करण पहली बार मोंडाडोरी द्वारा नवंबर 1938 में प्रकाशित किया गया था। ग्राजिया के कई अंतरराष्ट्रीय संस्करण हैं। इसका पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण मार्च, 2004 में बुल्गारिया में प्रकाशित हुआ था।

    बुल्गारी मेडिटेरानिया हाई ज्वैलरी इवेंट को लेकर सुर्खियों में रहीं प्रियंका

    प्रियंका हाल ही में वेनिस में 'बुल्गारी मेडिटेरानिया हाई ज्वैलरी इवेंट' में शामिल होने पहुंची थीं, जहां उनके खूबसूरत लुक ने लोगों को दिल जीत लिया। बुल्गारी एक लग्जरी फैशन ब्रांड है, जो 1884 से दुनियाभर में अपनी खूबसूरत ज्वैलरी के लिए जाना जाता है। इस ब्रांड की ज्वैलरी को एलिजाबेथ टेलर, सारा जेसिका पार्कर और जेंडाया जैसी हस्तियां पहनना पसंद करती हैं। प्रियंका पिछले साल भी जून में इस इवेंट में शामिल हुई थीं।

    प्रियंका का शानदार सफरनामा

    प्रियंका साल 2000 में मिस इंडिया रनरअप रही थीं और उसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया था। प्रियंका उस समय केवल 18 साल की थीं। 2002 में प्रियंका ने तमिल फिल्म 'थामिझान' से साउथ में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 2003 में वह 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' में दिखी थी। 2008 में प्रियंका के करियर ने उड़ान भरी, जब फिल्म 'फैशन' के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने अब तक नहीं देखी ऑस्कर विजेता फिल्म 'RRR', खुद किया खुलासा राम चरण
    ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ, कही ये बात  अमेजन प्राइम वीडियो
    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज बॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कार्यक्रम की खास बातें परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    कान्स 2023: उर्वशी रौतेला ने पहना 'मगरमछ' जैसा नेकपीस, हुईं ट्रोल  उर्वशी रौतेला
    दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, जानिए कितनी है कीमत  नीतू कपूर
    'कच्चे लिंबू' से 'चकदा एक्सप्रेस' तक, खेल प्रेमियों के लिए रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में राधिका मदान
    नुसरत भरूचा ने टीवी से की थी शुरुआत, अब एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों  नुसरत भरूचा

    हॉलीवुड समाचार

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप का भव्य स्वागत, एंबर हर्ड के समर्थकों ने किया विरोध जॉनी डेप
    #NewsBytesExplainer: कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत कब हुई, क्या होती है जूरी की भूमिका? जानिए सबकुछ कान्स फिल्म फेस्टिवल
    'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो 79 की उम्र में सातवें बच्चे के पिता बने हॉलीवुड फिल्में
    हॉलीवुड लेखक AI का उपयोग सीमित करने की कर रहें मांग, नौकरी गंवाने का है डर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023