Page Loader
जब प्रियंका के पिता ने उनके टाइट कपड़े पहनने पर लगा दी थी पाबंदी, जानिए वजह

जब प्रियंका के पिता ने उनके टाइट कपड़े पहनने पर लगा दी थी पाबंदी, जानिए वजह

Apr 03, 2020
08:27 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर में पहचान हासिल कर चुकी हैं। अपनी फिल्मों के अलावा वह अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका ने हमेशा वही किया है जो उन्हें सही लगता है, लेकिन उनके पिता एक ऐसे शख्स थे जिनका कहा उन्होंने कभी नहीं टाला। हाल ही में प्रियंका ने बताया कि एक बार उनके पिता अशोक चोपड़ा ने उनके टाइट कपड़ों पर पाबंदी लगा दी थी।

बयान

इसलिए पिता ने लगा दिया था प्रियंका के टाइट कपड़ों पर बैन

एक मैगजीन के साथ इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया, "जब मैं 12 साल की थी तब अमेरिका आई थी। तब मेरे घुंघराले बाल थे। जब वापिस भारत गई तो 16 साल की हो गई थी।" उन्होंने आगे बताया, "कई दिनों तक मेरे पिता मेरा बदला हुआ रूप देखकर हैरान थे। इसके बाद स्कूल के लड़कों ने भी मेरा पीछा करना शुरु कर दिया था। इस कारण पापा ने मेरे टाइट कपड़ों और खिड़की पर खड़ा होना बंद करवा दिया था।"

दोस्ती

प्रियंका के बेस्ट फ्रेंड थे उनके पिता

प्रिंयका ने आगे बताया कि इस कारण प्रियंका और उनके पिता के बीच जबरदस्त बहस हुई थी। दोनों में ईगो क्लैश भी हो गई थी। हालांकि, बाद में उनके पिता ही उनके बेस्ट फ्रेंड बन गए। प्रियंका ने बताया कि एक दिन उनके पिता ने उनसे कहा कि आपके साथ कुछ भी अच्छा, बुरा या बहुत बुरा हो तो अपने डैड को जरूर बताना। बता दें कि प्रियंका के पिता का कैंसर के कारण 2013 में निधन हो गया था।

आइसोलेशन

लॉकडाउन में भी फैंस के साथ जुड़ी हुईं हैं प्रियंका

फिलहाल प्रियंका इन दिनों पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिलिस में हैं। दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रियंका और निक ने भी खुद अपने घर में आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, इस दौरान भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। अक्सर वह अपने चाहने वालों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

प्रियंका ने शेयर की तस्वीर

सफलता

प्रियंका ने हॉलीवुड में भी खूब कमाया नाम

प्रियंका ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। वह हॉलीवुड में 'बेवॉच' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने लोकप्रिय शो 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया। जबकि बॉलीवुड में उन्हें पिछली बार 2019 में आई फिल्म 'स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।