NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जूनियर एनटीआर के साथ जमेगी प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी, KGF निर्देशक प्रशांत नील कर रहे तैयारी
    अगली खबर
    जूनियर एनटीआर के साथ जमेगी प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी, KGF निर्देशक प्रशांत नील कर रहे तैयारी
    प्रियंका चोपड़ा और जूनियर एनटीआर आएंगे साथ, निर्देशक प्रशांत नील ला रहे नई फिल्म

    जूनियर एनटीआर के साथ जमेगी प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी, KGF निर्देशक प्रशांत नील कर रहे तैयारी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 07, 2023
    10:56 am

    क्या है खबर?

    जूनियर एनटीआर पिछली बार फिल्म 'RRR' में नजर आए थे। ऑस्कर जीत चुकी इस फिल्म में धमाल मचाने के बाद एनटीआर अपनी नई फिल्मों के काम में जुट गए हैं।

    अब जो खबर आ रही है, उससे सिनेप्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दरअसल, 'KGF' सीरीज के निर्देशक प्रशांत नील एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।

    इससे भी दिलचस्प बात यह है कि वह अपनी इस फिल्म में एनटीआर और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बनाने वाले हैं।

    रिपोर्ट

    प्रियंका का नाम हुआ फाइनल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीआर जल्द ही निर्देशक प्रशांत नील की अगली एक्शन पैक्ड फिल्म में नजर आएंगे, जिन्होंने इससे 'KGF चैप्टर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।

    इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों के बीच बातचीत जारी है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए पहले दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर का नाम सामने आया था।

    अब खबर है कि इसके लिए प्रियंका के नाम पर मोहर लग चुकी है। उन्हें इस फिल्म में साइन कर लिया गया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रशांत कन्नड़ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह प्रभास अभिनीत फिल्म 'सालार' के जरिए तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने 2014 में कन्नड़ फिल्म 'उग्रम' से निर्देशन में कदम रखा था। हालांकि, 'KGF' फ्रेंचाइजी उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई।

    आगामी फिल्म

    जान्हवी के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे एनटीआर

    एनटीआर इन दिनों जान्हवी कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म 'देवरा' की शूटिंग कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए जान्हवी दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।

    इस फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें एनटीआर की दमदार झलक देखने को मिली थी।

    इस फिल्म में सैफ अली खान भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    शुरुआत

    'वॉर 2' से बॉलीवुड में कदम रख रहे एनटीआर

    फिल्म 'वॉर 2' भी खूब चर्चा में है। जहां इसके निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी को सौंपी गई है, वहीं इस फिल्म के जरिए एनटीआर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

    'वॉर 2' में एनटीआर को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जाएगा। यह एक बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी।

    चर्चा है कि फिल्म में ऋतिक रोशन और एनटीआर के किरदार बराबर हैं और उनके बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।

    आगामी फिल्म

    फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका को पिछली बार वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। यह उनके करियर की पहली सीरीज थी, जिसमें अपने धमाकेदार एक्शन अवतार से प्रियंका ने खूब महफिल लूटी। अब वह बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में अहम भूमिका निभाएंगी।

    फरहान अख्तर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसमें प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

    इसके अलावा प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो की अगली फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जूनियर एनटीआर
    प्रियंका चोपड़ा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    जूनियर एनटीआर

    'RRR' ने जीता 'सर्वश्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफी फिल्म' के लिए सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड 2023 RRR फिल्म
    'RRR' का यह दृश्य 10,000 लोगों के साथ फिल्माया गया था, नहीं आई किसी को चोट RRR फिल्म
    जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए जान्हवी के नाम पर लगी मोहर, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग जाह्नवी कपूर
    जूनियर NTR की 'NTR30' में शामिल हुए सैफ अली खान, निभाएंगे अहम भूमिका सैफ अली खान

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा से एआर रहमान तक, बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा को बदनाम करने के लिए चलाया गया था अभियान, अपूर्व असरानी ने खोला राज बॉलीवुड समाचार
    विवेक ओबेरॉय ने की बॉलीवुड राजनीति पर बात, कहा- दुर्भाग्य से यह इंडस्ट्री की पहचान है विवेक ओबेरॉय
    'सिटाडेल' में प्रियंका के साथी कलाकार रिचर्ड मैडेन ने जताई बॉलीवुड में काम करने की इच्छा बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    'जोगीरा सारा रा रा' में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दिकी, जानिए फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर जारी, रोमांस और ड्रामा से लबरेज है कार्तिक-कियारा की फिल्म कार्तिक आर्यन
    शक्ति कपूर की फिल्म 'एनिमल' में एंट्री, पर्दे पर लौटेगी बीते जमाने की खलनायकी रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: नवाजुद्दीन की आने वाली फिल्में, मिलेगा कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का डोज नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025