NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जानें कैसे प्रियंका चोपड़ा जोनास बनीं 200 करोड़ रुपये की मालकिन
    अगली खबर
    जानें कैसे प्रियंका चोपड़ा जोनास बनीं 200 करोड़ रुपये की मालकिन

    जानें कैसे प्रियंका चोपड़ा जोनास बनीं 200 करोड़ रुपये की मालकिन

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jun 27, 2019
    07:40 pm

    क्या है खबर?

    साल 2000 में मिस वर्ल्ड जीतने से लेकर बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार होने के साथ ही हॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक लंबा सफर तय किया है।

    यह कहने की जरूरत नहीं है उनकी सफलता ने उनको कमाई के मामले में काफी आगे किया है।

    उनकी कुल कमाई को जानकर यकीनन आप चौंक जाएंगे।

    प्रियंका की नेट वर्थ 200 करोड़ रुपये (28 मिलियन डॉलर) है।

    फीस

    एक फिल्म के लिए लेती हैं प्रियंका 12 करोड़ रुपये

    सबसे पहले साल 2000 का रुख करते हैं जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता था।

    उस समय प्रियंका को क्राउन के साथ-साथ एक लाख डॉलर की राशि भी जीती थी। वर्तमान समय के हिसाब से इसकी कीमत 69 लाख रुपये है।

    प्रियंका ने 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी।

    इस समय वह भारत की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक है। वह अपनी हर फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये लेती हैं।

    वेब सीरीज़

    'क्वांटिको' के एक एपिसोड के लिए प्रियंका को मिले थे तीन करोड़

    2015 में प्रियंका एबीसी की थ्रिलर सीरीज़ क्वांटिको में नजर आईं थीं। इसमें उनका किरदार एलेक्स पारिश का था।

    रिपोर्ट्स के मुताबकि, हर एपिसोड के लिए उन्हें तान करोड़ रुपये दिए गए थे।

    साल 2015 में आई 'बेवॉच' में प्रियंका ने 35 करोड़ लिए थे।

    36 साल की अदाकारा अपने कुछ मिनटों के स्टेज अपीरियंस के लिए चार से पांच करोड़ की रकम लेती हैं।

    वहीं, ब्रॉन्ड्स एंडोर्समेंट के लिए वह पांच से दस करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।

    जानकारी

    कई चीजों में इन्वेस्ट कर चुकी हैं पैसा

    पिछले साल अक्टूबर में प्रियंका ने डेटिंग डेट बंबल में इन्वेस्ट किया था। उन्होंने अपना पैसा हॉल्बर्टन स्कूल में भी लगाया था। बता दें कि हॉल्बर्टन स्कूल एक एजुकेशन स्टार्ट-अप है। ऐसे में उनका पर्सनल इन्वेस्टमेंट अमाउंट 47 करोड़ है।

    प्रॉफिट

    प्रियंका की मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' ने कमाए थे 250 मिलियन डॉलर

    प्रियंका सिर्फ अभिनेत्री नहीं हैं बल्कि एक आंत्रप्रन्योर भी हैं। वह रियल स्टेट में भी इन्वेस्ट करती हैं।

    साल 2015 में उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मिलकर प्रोड्क्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत की थी। पीसी ने अपने प्रोड्क्शन हाउस के तहत मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' का निर्माण किया था।

    इस फिल्म को 35 मिलियन डॉलर के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने 250 डॉलर मिलियन की कमाई की थी। 'वेंटीलेटर' ने तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे।

    प्रॉपर्टीज

    कैलिफोर्निया स्थित पीसी के घर की कीमत 48 करोड़ रुपये

    प्रॉप्रटीज की बात करें तो प्रियंका के मुंबई में नौ घर, तीन गोवा में और एक घर न्यूयॉर्क में हैं।

    गोवा के बागा बीच में स्थित उनके घर की कीमत 15-20 करोड़ है जबकि 15 बेडरूम वाले उनके वर्सोवा की कीमत 111.20 करोड़ रुपये है।

    शादी के बाद से पीसी अपने पति निक जोनास के साथ कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स में रह रही हैंं।

    पीसी के इस घर की कीमत 48 करोड़ रुपये यानी की 6.50 मिलियन डॉलर है।

    कलेक्शन

    पीसी के इयर रिंग्स की कीमत 21.75 करोड़ रुपये

    'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट करने के दौरान प्रियंका ने एक पिंक कलर की हार्ले डेविडसन मोटरबाइक खरीदी थी। इसकी कीमत चार लाख थी।

    लॉरेन स्क्वॉर्ट्ज इयर रिंग्स के लिए पीसी ने 21.75 करोड़ की रकम दी थी।

    पीसी पीटर डुन्डॉस के कोट की कीमत 12.8 लाख है। उनके बोटैगा वेनेटा बैग की कीमत 4.60 लाख है।

    उनके कलेक्शन में एलीगेटर स्टालवी बैग भी है जिसकी कुल कीमत 7.80 लाख है।

    सामाजिक कार्य

    अपनी कमाई का दस प्रतिशत बच्चियों की पढ़ाई के लिए पीसी करती हैं दान

    पीसी का एक फाउंडेशन है जिसका नाम 'द प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड एजुकेशन' गरीब बच्चों के लिए काम करता है। उनका फाउंडेशन पूरे भारत में बच्चों की शिक्षा और हेल्थ पर काम करता है।

    वह अपनी कमाई का दस प्रतिशत हिस्सा 70 बच्चों की पढ़ाई, बीमारी को दान करती हैं।

    इन बच्चों में से 50 लड़कियांं हैं।

    पीसी साल 2006 से UNICEF के लिए काम कर रही हैं।

    कार

    प्रियंका के कारों का कलेक्शन शानदार

    पीसी मंहगी कारों की शौकीन हैं। उनकी कारों का कलेक्शन शानदार है।

    उनके पास 5.25 करोड़ रुपये की रॉल्स रॉयस घोस्ट है।

    इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेंज ई-क्लास है जिसकी कीमत 1.1 करोड़ है। उनके पास BMW 7 सीरीज़ है जिसकी कीमत भी 1.1 करोड़ ही है।

    पीसी के पास एक करोड़ रुपये की पोर्च कायेन भी है।

    इसके अलावा प्रियंका कई करोड़ रुपये अपनी अन्य महंगी चीजों पर भी खर्च करती हैं।

    जानकारी

    नानावती अस्पताल में कैंसर वॉर्ड बनाने के लिए दिए थे पचास लाख

    पीसी ने नानावती अस्पताल में कैंसर वार्ड बनाने के लिए पचास लाख रुपये दिए थे। बिजली आपूर्ति के लिए उन्होंने सात गांवों को गोद भी ले रखा है। पीसी, बिरसा बॉयोलोजिकल पार्क में एक शेरनी और शेर की देख-रेख के लिए भी पैसा देती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    #NewsBytesExplainer: भारत में बहिष्कार से तुर्की को कितना आर्थिक नुकसान होगा?  तुर्की
    एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्जन से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत  एनवीडिया
    सलमान खान ने आखिर ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, सामने आया ये बड़ा अपडेट सलमान खान

    हॉलीवुड समाचार

    इस हॉलीवुड फिल्म का बनने जा रहा है हिंदी रीमेक, लीड रोल में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    'गेम ऑफ थ्रोन्स' में प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर सहित जानें पूरी कास्ट की फीस मनोरंजन
    रिलीज़ से एक दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' मनोरंजन
    करीना और काइली जेनर के लिए दिलजीत ने दिखाए अपने 'जज्बात', डेडिकेट किया नया गाना बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'भारत' में नजर आ चुका एक्टर खाली समय में करता है फूड डिलीवरी, प्रेरणादायक है कहानी मनोरंजन
    'खतरों के खिलाड़ी 10' की तैयारियां शुरू, पूर्व क्रिकेटर युवराज समेत दिख सकती हैं ये हस्तियां मनोरंजन
    शूटिंग के दौरान माही गिल पर गुंडों ने किया हमला, कार में छिपकर बचाई जान मनोरंजन
    कॉमेडी का भरपूर तड़का है कृति और दिलजीत की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' का ट्रेलर, देखें मनोरंजन

    मनोरंजन

    दोबारा रिलीज़ होगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', फिल्म में दिखेंगे कई बदलाव हॉलीवुड समाचार
    WWE रेसलर ब्रॉक लेसनर के एडवोकेट ने रणवीर सिंह को दी चेतावनी, जानें पूरा मामला दीपिका पादुकोण
    ऋतिक-टाइगर की एक्शन फिल्म में इस हीरोइन की एंट्री, 'टाइगर जिंदा है' में किया था धमाल बॉलीवुड समाचार
    #WorldMusicDay: करीना से ऋतिक तक वो स्टार्स जिन्होंने अपनी फिल्मों में की सिंगिग बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं वरुण धवन बॉलीवुड समाचार
    'सकर' गाना हिट होने के बाद निक ने प्रियंका को दिया 2.5 करोड़ का तोहफा हॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन पर आलिया ने किया अगले प्रोजेक्ट का ऐलान, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्लिप, देखें बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, जानकर खुश हो जाएगा हर भारतीय बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025