NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म
    अगली खबर
    प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म
    हिंदी में रिलीज होगी 'प्रेम गीत 3' (फोटो: ट्विटर/@taran adarsh)

    प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 02, 2022
    09:31 am

    क्या है खबर?

    बीते कुछ सालों में दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी में रिलीज करने का ट्रेंड बढ़ा है। हिंदी के दर्शक भी इन फिल्मों को हाथोंहाथ लेते हैं।

    जब तक फिल्में मनोरंजन कर रही हैं, उनकी मूल भाषा से फर्क नहीं पड़ता। इसी ट्रेंड में अब एक और इंडस्ट्री का नाम शामिल होने वाला है।

    नेपाली फिल्म इंडस्ट्री भी जल्द ही भारतीय दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली है। पहली इंडो-नेपाली फिल्म 'प्रेम गीत 3' 23 सितंबर को हिंदी में रिलीज होगी।

    पोस्टर

    फिल्म के पोस्टर के साथ हुई घोषणा

    इस घोषणा के साथ फिल्म के निर्माताओं ने 'प्रेम गीत 3' का एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया है जिसमें नेपाल के जानेमाने अभिनेता प्रदीप खड़का नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में फिल्म के रिलीज के साथ ही फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है।

    इसका ट्रेलर 1 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। भारतीय फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इसका पोस्टर ट्वीट करके इसके रिलीज की घोषणा की है।

    ट्विटर पोस्ट

    तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी जानकारी

    INDO - NEPALI FILM 'PREM GEET 3' TO RELEASE ON 23 SEPT... #PremGeet3 - an Indo-Nepali film - to have a theatrical release in #India on 23 Sept 2022... Trailer on 1 Sept 2022... Stars #PradeepKhadka, #KristinaGurung and #ShivaShrestha... Directed by #ChhetanGurung and #SantoshSen. pic.twitter.com/ow0wtQW4S3

    — taran adarsh (@taran_adarsh) August 1, 2022

    फिल्म

    भव्य पीरियड ड्रामा होगी फिल्म

    'प्रेम गीत 3' नेपाल के सुपरहिट 'प्रेम गीत' फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों भागों में अभिनेता प्रदीप खड़का नजर आए हैं। तीसरे भाग में भी प्रदीप मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

    'प्रेम गीत 3', 'प्रेम गीत' और 'प्रेम गीत 2' से अलग एक भव्य पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसका बजट भी पिछली दोनों फिल्मों से बड़ा है।

    इस पहली नेपाली फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मिलने वाली प्रतिक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।

    कलाकार

    उत्साहित हैं मुख्य कलाकार

    अभिनेता प्रदीप खड़का फिल्म के भारतीय सिनेमाघरों में उतरने से काफी उत्साहित हैं।

    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए नए जन्म जैसा है। मुझे एक नई पहचान मिलेगी। 50 सालों में पहली बार एक नई दुनिया में नेपाली फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व हो रहा है जिसका मैं हिस्सा हूं।"

    मुख्य अभिनेत्री क्रिस्टीना गुरुंग की यह पहली फिल्म है। पहली फिल्म की इस उपलब्धि से वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।

    भारतीय दर्शक

    भारतीय दर्शकों के बीच धाक जमाने की है कोशिश

    भारतीय फिल्ममेकर सुभाष काले 'प्रेम गीत 3' के प्रोड्यूसर हैं। वह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

    सुभाष का कहना है कि नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्में बनती हैं। अगर हिंदी के दर्शक साउथ की फिल्मों को खुली बाहों से स्वीकार किया है तो वे नेपाली फिल्मों को भी स्वीकारेंगे।

    फिल्म में भारतीय गायक अंकित तिवारी, पलक मुच्छल, राहत फतेह अली खान द्वारा गाए गाने भी शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    बॉलीवुड समाचार

    न्यूड फोटोशूट के चलते अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज मुंबई पुलिस
    'वीरे दी वेडिंग' के बाद फिर करीना कपूर और रिया कपूर ने मिलाया हाथ करीना कपूर
    आमिर खान की PVR के साथ खास डील, ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखेगी 'लाल सिंह चड्ढा' आमिर खान
    माधवन की 'धोखा' में आतंकवादी की भूमिका निभाएंगे अपारशक्ति खुराना आर माधवन

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'RRR', 'KGF: 2' के बाद ये साउथ फिल्में हिंदी दर्शकों के बीच आएंगी आगामी फिल्में
    320 करोड़ रुपये में बिके फिल्म 'KGF: 2' के OTT राइट्स संजय दत्त
    'KGF: 2' के अभिनेता मोहन जुनेजा का 54 साल की उम्र में निधन बेंगलुरु
    विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े आगामी फिल्में

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अक्षय की 'लक्ष्मी' विदेशों में भी नहीं चला पाई जादू, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार अक्षय कुमार
    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की 'रूही' ने पहले दिन कमाए करीब तीन करोड़ रुपये राजकुमार राव
    कोरोना महामारी के बाद 50 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी 'F9' हॉलीवुड समाचार
    महामारी में 'ब्लैक विडो' ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहले ही दिन की 294 करोड़ रूपये की कमाई हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025