Page Loader
'द राजा साब' के सेट से लीक हुआ वीडियो, डांस करते दिखे प्रभास 
'द राजा साब' के सेट से लीक हुआ प्रभास का वीडियो (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@actorprabhas)

'द राजा साब' के सेट से लीक हुआ वीडियो, डांस करते दिखे प्रभास 

Mar 24, 2025
04:32 pm

क्या है खबर?

अभिनेता प्रभास पिछली बार फिल्म 'सालार: सीजफायर पार्ट- 1' में नजर आए थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 617.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। काफी समय से प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान मारुथि ने संभाली है। अब 'द राजा साब' के सेट से एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें प्रभास डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल 

वीडियो में प्रभास कई अन्य लोगों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारुथि फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता थमन एस इस फिल्म का संगीत देने वाले हैं। टी जी विश्व प्रसाद इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने इसकी रिलीज टाल दी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो