NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' के अलावा शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं मजा
    अगली खबर
    'जवान' के अलावा शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं मजा
    नेटफ्लिक्स पर मौजूद शाहरुख खान की फिल्में

    'जवान' के अलावा शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं मजा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 02, 2023
    11:41 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके प्रशंसकों को खास तोहफा मिला है। 2 नवंबर को उनकी फिल्म 'जवान' बिना किसी कट के नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो गई है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब OTT पर फिल्म के दस्तक से उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

    'जवान' से पहले भी नेटफ्लिक्स पर शाहरुख के प्रशंसकों के लिए खुशियों का पिटारा भरा हुआ था।

    आइए, नजर डालते हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद शाहरुख की सुपरहिट फिल्मों पर।

    #1

    'मैं हूं ना'

    'मैं हूं ना' शाहरुख की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था।

    एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सितारों से भरी इस फिल्म को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ सुष्मिता सेन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

    फिल्म में जायद खान और अमृता अरोड़ा ने भी दर्शकों का दिल जीता था।

    फिल्म के गाने आज भी लोगों के पसंदीदा हैं।

    #2 

    'स्वदेश'

    2004 में ही शाहरुख की एक अन्य फिल्म आई थी, जिसकी पृष्ठभूमि बिल्कुल अलग थी। हम बात कर रहे हैं 'स्वदेश' की।

    फिल्म में शाहरुख ने NASA के वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी, जो अपनी नौकरी छोड़कर स्वदेश लौट आता है और अपने गांव के विकास के लिए काम करता है।

    आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की मांग हुई थी। यह फिल्म एआर रहमान के संगीत से सजी हुई है।

    #3

    'रईस'

    2017 में आई 'रईस' में शाहरुख का बिल्कुल अलग अवतार नजर आया था। फिल्म में उन्होंने गुजरात के एक अमीर व्यापारी का किरदार निभाया था, जो सड़क से उठकर बाजार का सरताज बना है। वह दूसरों की मदद करके अपने गुनाहों पर पर्दा डालता है।

    फिल्म में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान नजर आई थीं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे।

    इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया था।

    #4

    'ओम शांति ओम' 

    'ओम शांति ओम' का निर्देशन भी फराह ने किया था। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

    फिल्म के संवाद 'पिक्चर अभी बाकी है', 'किसी चीज को शिद्दत से चाहो' बॉलीवुड के यादगार संवादों में शुमार हैं। यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित थी, जिसमें शाहरुख संघर्ष कर रहे एक कलाकार और फिर एक सुपरस्टार की भूमिका में नजर आए थे।

    फिल्म के गानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

    #5

    'डॉन' 

    'डॉन' शाहरुख के प्रशंसकों की सबसे चेहती फिल्मों में से एक है। यही वजह है कि हाल ही में जब घोषणा हुई कि 'डॉन 3' में शाहरुख नहीं होंगे, तो उनके प्रशंसक निराश हो गए।

    2006 में आई 'डॉन' में शाहरुख का दमदार अंदाज देखने को मिला था। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    इसके बाद 2011 में 'डॉन 2' आई थी। दोनों ही फिल्में नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इनके अलावा आप शाहरुख की 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा न कहना', 'डियर जिंदगी', कभी अलविदा न कहना', 'जब हैरी मेट सेजल', 'चलते चलते', 'दिलवाले' जैसी फिल्मों का लुत्फ भी नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    जवान फिल्म
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    शाहरुख खान

    'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म  जवान फिल्म
    'सालार' और 'डंकी' की भिड़ंत: सिनेमाघरों पर दबाव बना रहे डिस्ट्रीब्यूटर, रेड चिलीज ने किया हस्तक्षेप सालार फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 600 करोड़ से चंद कदम दूर है 'जवान', 'फुकरे 3' की कमाई में उछाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनके पति सलीम करीम मनोरंजन

    जवान फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का गुरुवार का कारोबार रहा सबसे कम  शाहरुख खान
    नयनतारा: फर्जी खबरों से परेशान अभिनेत्री खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा, करेंगी मानहानि का केस? नयनतारा
    बॉक्स ऑफिस: 'जवान' के आगे पस्त हुई 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'सुखी' का भी बुरा हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    शाहरुख खान 1 साल में 1,000 करोड़ कमाने वाली फिल्में देने वाले पहले अभिनेता बने शाहरुख खान

    नेटफ्लिक्स

    दीपिका-कैटरीना के साथ IMDb में स्थान पाकर सुविंदर बोले- इस लोकप्रियता से डरा हुआ हूं  वेब सीरीज
    'गन्स एंड गुलाब्स' का ट्रेलर जारी, राजकुमार राव का दिखा धाकड़ अंदाज  राजकुमार राव
    जूही चावला ने किया अपनी फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' का ऐलान, बाबिल खान ने दिया साथ जूही चावला
    'हार्ट ऑफ स्टोन': आलिया भट्ट ने गैल गैडोट को सिखाई तेलुगू भाषा, सामने आया वीडियो आलिया भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: 'तेजस' के साथ फीकी रही कंगना की उड़ान, '12वीं फेल' का ऐसा रहा हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    टाइगर श्रॉफ के साथ फिर बनेगी दिशा पाटनी की जोड़ी, एक्शन फिल्म के लिए मिलाया हाथ टाइगर श्रॉफ
    करण जौहर अब नहीं बनाएंगे दीपिका, रणवीर और रणबीर के साथ 'संगम' का रीमेक करण जौहर
    क्या कृष्णा अभिषेक की 7 साल बाद हुई गोविंदा से सुलह? बताया मामा को अपनी प्रेरणा  कृष्णा अभिषेक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025