नाना पाटेकर को प्रधामंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक गलियारों में भी शोक छाया
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन से राजनीतिक गलियारों में भी शोक छा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने भी नाना के निधन पर गहरा दुख जताया है। बता दें, नाना का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने नाना की विरासत को याद किया
प्रधानमंत्री ने लिखा, 'श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, विशिष्टता और अमिट उपस्थिति वाले अभिनेता बहुत कम थे। उन्होंने हर भूमिका में अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया। हमें ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे। वे अपने स्पष्ट और बेबाक विचारों के लिए भी प्रशंसित थे, जो अपने विश्वासों को व्यक्त करने में कभी संकोच नहीं करते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान अपार था। उनके निधन से एक गहरा खालीपन आ गया है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रधानमंत्री का पोस्ट
Few actors possessed the intensity, individuality and unmistakable presence that Shri Nana Patekar Ji had. He brought remarkable versatility and creativity to every role and gave us characters that will be remembered for generations. He was also admired for his frank and…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
दुख
मुख्यमंत्री योगी ने नाना के निधन को सिनेमा की अपूरणीय क्षति बताया
मुख्यमंत्री योगी ने शोक जताते हुए लिखा, 'प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्मश्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपने दायरे को अभिव्यक्त किया। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिव्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल अवशेष और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026
उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।
प्रभु…
संवेदना
इन राजनेताओं ने भी दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके ने कहा कि नाना ने अपने असाधारण हुनर, स्क्रीन प्रेजेंस और यादगार अभिनय से सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए। उन्होंने उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदना जताते हुए 'ओम शांति' लिखा।
अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने नाना से हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए कहा, "वह बोले थे कि तेरे गोरखपुर आऊंगा, घुमाना।"
उन्होंने वीडियो के जरिए नाना को श्रद्धांजलि दी और कहा कि महादेव अपने श्री चरणों में उनको स्थान दे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
नट सम्राट चले गए नाना पाटेकर जी का जाना कला जगत को सुना कर दिया ,मेरे मित्र में जिनका फैन आखरी बार बात हुई तो बोले थे तेरे गोरखपुर आऊँगा घुमाना मुझे महादेव अपने श्री चरणों में उनको स्थान दे #ripnanapatekar pic.twitter.com/r6PtJXzo2X
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 8, 2026