Page Loader
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत की पत्नी से अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत की पत्नी से अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली (तस्वीर: एक्स/@rajinikanth)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत की पत्नी से अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

Oct 02, 2024
09:41 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रजनीकांत को 30 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार की पत्नी लता रजनीकांत से फोन पर बात की और अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की है।

रजनीकांत

कमल हासन ने भी की थी बात 

अन्नामलाई ने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए श्रीमती लता रजनीकांत से फोन पर बात की। उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।' इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। रजनीकांत के करीबी दोस्त और अभिनेता कमल हासन ने भी हाल ही में अभिनेता की पत्नी से बात की है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट