Page Loader
WAVES 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- 'भारत में बनाएं, विश्व के लिए बनाएं' का सही समय 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया WAVES 2025 उद्घाटन

WAVES 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- 'भारत में बनाएं, विश्व के लिए बनाएं' का सही समय 

May 01, 2025
02:55 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 1 अप्रैल को पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES 2025) का उद्घाटन किया।

मुंबई में आयोजित यह 4 दिवसीय कार्यक्रम में मनोरंजन जगत की भी कई हस्तियां शामिल हुई हैं। आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर अक्षय कुमार समेत तक कई सितारे इस कार्यक्रम में मौजूद हैं।

WAVES 2025 में अपने भाषण के दौरान मोदी ने कि यह "भारत में बनाएं, विश्व के लिए बनाएं" का सही समय है।

बयान

यह संस्कृति और रचनात्मकता की लहर है- मोदी

मोदी ने कहा, "इतना कुछ है हमारे पास। इसलिए मैं कहता हूं... भारत में बनाएं, विश्व के लिए बनाए का यही समय और सही समय है। आज जब दुनिया कहानी कहने के नए तरीके ढूंढ रही तब भारत के पास हजारों वर्ष की अपनी कहानियों का खजाना है और ये खजाना समयहीन है।"

उन्होंने आगे कहा, "WAVES केवल एक संक्षिप्त नाम नहीं है। यह संस्कृति, रचनात्मकता, फिल्म संगीत, गेमिंग, कहानी कहने की लहर है।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

बयान

4 मई तक चलेगा ये सम्मेलन

भारतीय अर्थव्यवस्था में मनोरंजन जगत के योगदान पर प्रधानमंत्री ने कहा, "आने वाले वर्षों में रचनात्मक अर्थव्यवस्था भारत के सकल घरेलू उत्पाद में अपना योगदान बढ़ा सकती है। आज भारत फिल्म निर्माण, डिजिटल सामग्री, गेमिंग, फैशन, संगीत और लाइव कॉन्सर्ट के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह भारत में ऑरेंज इकोनॉमी की सुबह है।"

यह सम्मेलन 1 से 4 मई तक चलेगा। इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण और मनोरंजन का केंद्र बनाना है।