-
10 Apr 2019
जन्मदिन पर तस्वीरों में देखिये कितनी बदल गईं सलमान खान की 'वांटेड गर्ल'
-
बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया बुधवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
आयशा, 8 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। शादी के बाद से वह किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दीं हैं।
फैन्स, आयशा के कमबैक का लंबे अर्से से इंतजार कर रहे हैं।
साल 2017 में आयशा एक इवेंट में नज़र आईं थीं जहां उनको पहचान पाना मुश्किल हो गया था।
आयशा, अब काफी अलग दिखने लग गईं हैं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
अपने माता-पिता के साथ आयशा
-
A post shared by ayeshatakia on
-
लिप सर्जरी
सर्जरी के बाद दिखने लगीं अलग
-
पर्दे पर हमेशा फिट दिखने वालीं आयशा को चेहरे की सर्जरी कराने के बाद काफी ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं इस कारण उनको पहचानना भी मुश्किल हो गया था। उनका चेहरा पहले से बदल चुका है।
रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आयशा की लिप सर्जरी का उन पर गलत इफेक्ट हो गया है।
आयशा के इस लुक को फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। आयशा तस्वीरों में अजीबो-गरीब दिख रही थीं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
आयशा की वायरल हुईं तस्वीरें
-
-
करियर
सलमान के साथ कर चुकीं हैं काम
-
गौरतलब है कि आयशा, सलमान खान के साथ फिल्म 'वांटेड' में नज़र आ चुकी हैं।
दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आई थी।
इसके अलावा आयशा, अजय देवगन और संजय दत्त के साथ भी काम कर चुकी हैं। आयशा मुंबई में रहती हैं और उनका एक बेटा है।
बॉलीवुड के साथ ही आयशा तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आयशा को तेलुगू फिल्म 'सुपर' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
जब 18 साल की थीं आयशा
-
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
6 साल पहले की आयशा की तस्वीर
-
-
फिल्में
आखिरी बार 'मोड़' में आईं थीं नज़र
-
बता दें कि आयशा सबसे पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर शाहिद कपूर के साथ एक विज्ञापन में दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो से बड़ी पहचान मिली।
बॉलीवुड में उन्होंने 'टार्जन द वंडर कार' से डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।
आयशा की आखिरी रिलीज़ फिल्म 'मोड़' थी। आयशा ने साल 2009 में फरहान आजमी से शादी कर ली उसके बाद वह धीरे-धीरें लाइमलाइट से दूर होती गईं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
पति के साथ आयशा की कुछ समय पहले की तस्वीर
-
- बॉलीवुड समाचार
- मनोरंजन