Loading...
अजय देवगन को 'दृश्यम 3' की सफलता के बीच  झटका, जुहू बंगले पर चला बुलडोजर
अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर बड़ी कार्रवाई

अजय देवगन को 'दृश्यम 3' की सफलता के बीच  झटका, जुहू बंगले पर चला बुलडोजर

Oct 17, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की बॉक्स ऑफिस सफलता के जश्न के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई के जुहू स्थित उनके आलीशान बंगले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ढहा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, बंगले के एक हिस्से में बिना अनुमति के निर्माण कराया गया था, जिसके खिलाफ नोटिस जारी करने के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई

बिना इजाजत निर्माण पर हुई कार्रवाई

BMC ने मुंबई के जुहू स्थित अजय के बंगले के कुछ हिस्सों को अवैध निर्माण के चलते ढहा दिया है।

7,802 वर्ग फुट का ये बंगला कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है।

नागरिक निकाय के मुताबिक, बिना आवश्यक अनुमति के बंगले में आंतरिक बदलाव, विभाजन दीवारें खड़ी करना और खिड़कियों में संशोधन जैसे कई निर्माण कार्य किए जा रहे थे, जिसके बाद काम रोकने का नोटिस जारी कर ये कार्रवाई की गई।

नोटिस

नोटिस की अनदेखी पड़ी भारी

इस संबंध में BMC ने 10 सितंबर को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत औपचारिक नोटिस जारी किया था, जिसमें काम तुरंत रोकने और वैध दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि, नोटिस की अनदेखी कर निर्माण कार्य जारी रखा गया। इसके बाद नागरिक निकाय के अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए संरचना के अवैध हिस्सों को ढहा दिया। सामने आए वीडियो में अधिकारी हथौड़े से अवैध निर्माण को तोड़ते नजर आए।

ADVERTISEMENT

विवाद

विमल के विज्ञापन को लेकर भी विवादों में अजय

दूसरी तरफ अजय 'विमल इलायची' के विज्ञापन को लेकर भी विवाद में फंस गए हैं।

महाराष्ट्र खाद्य विकास प्राधिकरण (FDA) ने उनके साथ-साथ शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

'सिंघम' नाम से मशहूर महाराष्ट्र FDA के प्रमुख तुकाराम मुंडे ने कहा कि इस जांच की मुख्य वजह ये है कि विज्ञापन के जरिए कहीं गुटखा या तंबाकू जैसी बैन चीजों को तो नहीं बढ़ावा दिया जा रहा।

ADVERTISEMENT

वर्कफ्रंट

अजय की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ी धमाका

BMC की ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अजय की क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की आखिरी किश्त 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। समीक्षकों ने इसके सस्पेंस, ट्विस्ट और कलाकारों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है, जिससे इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

ADVERTISEMENT