NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम
    परिणीति चोपड़ा को आप नेता राघव चड्ढा के साथ देखा गया

    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम

    लेखन मेघा
    Mar 24, 2023
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

    अभिनेत्री को हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ देखा गया, जिसके बाद से ही दोनों के डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं।

    अभी इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनका नाम राजनीति से जुड़े लोगों से साथ जुड़ चुका है।

    आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

    स्पॉट

    2 बार साथ दिखे परिणीति-राघव

    परिणीति को मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर राघव के साथ देखा गया था।

    इसके बाद उन्हें एक बार फिर साथ में देखे जाने पर जब राघव से सवाल किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "मुझसे राजनीति से जुड़े सवाल पूछिए, परिणीति से नहीं।"

    कहा जा रहा है कि दोनों ने ब्रिटेन से पढ़ाई की और ऐसे में पहले से वे एक-दूसरे को जानते हैं, वहीं अभी अभिनेत्री की ओर से इस सिलसिले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    #1

    स्वरा भास्कर

    स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी रचाई है।

    दोनों जनवरी, 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मिले थे।

    इसके बाद उनकी दोस्ती हुई और फिर दोनों डेट करने लगे। 2 साल तक डेटिंग के बाद फरवरी, 2023 में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली।

    दोनों की शादी का खूब विरोध भी हुआ, लेकिन हाल ही में उन्होंने धूमधाम से शादी रचाई और रिसेप्शन भी दिया।

    #2

    आयशा टाकिया

    2004 में अपनी पहली फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से लोकप्रियता हासिल करने वाली आयशा टाकिया का दिल भी राजनीति से जुड़े शख्स पर आया।

    2009 में आयशा ने फरहान आजमी से शादी की, जो महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य अबू आसिम आजमी के बेटे हैं।

    फरहान 2014 में समाजवादी पार्टी के युवा सेल के प्रदेश अध्यक्ष बने और 2018 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

    दोनों का 9 साल का बेटा है और अभिनेत्री फिल्म दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं।

    #3

    नवनीत कौर राणा

    पूर्व अभिनेत्री नवनीत कौर राणा ने मुख्य रूप से तेलुगू फिल्मों में काम किया है।

    अपने अभिनय करियर से ब्रेक लेने के बाद अभिनेत्री ने 2011 में कई नेताओं की उपस्थिति में एक सामूहिक विवाह में निर्दलीय विधायक रवि राणा से शादी की थी।

    रवि राणा वर्तमान में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में बडनेरा (विधानसभा सीट) का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

    जानकारी

    राधिका कुमारस्वामी

    कन्नड़ अदाकारा राधिका कुमारस्वामी ने 2006 में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। इससे पहले अभिनेत्री की शादी रतन कुमार से हुई थी, जिनका निधन 2002 में हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    परिणीति चोपड़ा

    नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', देखिए टीजर नेटफ्लिक्स
    हरियाणा के इन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान राजकुमार राव
    'एनिमल' में रणबीर के पिता बनेंगे अनिल कपूर, पत्नी की भूमिका निभाएंगी परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम
    क्या साइना नेहवाल की बायोपिक भी नहीं होगी सिनेमाघरों में रिलीज? बॉलीवुड समाचार

    राघव चड्ढा

    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025