Page Loader
परिणीति चोपड़ा ने गाया लता मंगेशकर का गाना 'रहें ना रहें', साझा किया खूबसूरत वीडियो 
परिणीति चोपड़ा ने गाया लता मंगेशकर का गाना 'रहें ना रहें' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा ने गाया लता मंगेशकर का गाना 'रहें ना रहें', साझा किया खूबसूरत वीडियो 

Aug 09, 2023
04:55 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत अंदाज में लता मंगेशकर का गाना 'रहें ना रहें' गाती नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में परिणीति ने लिखा, 'कुछ गाने राग नहीं, अहसास होते हैं।' गौरतलब है कि 'रहें ना रहें' गाना साल 1966 में आई फिल्म 'ममता' का है। इसमें सुचित्रा सेन, अशोक कुमार और धर्मेंद्र जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

आगामी फिल्म 

परिणीति की आगामी फिल्में

परिणीति को पिछली बार फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था, जो ZEE5 पर उपलब्ध है। इसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता और सारिका जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। आने वाले दिनों में परिणीति निर्देशक इम्तियाज अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चमकीला' में अभिनय करती दिखाई देंगी। इसमें वह दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा परिणीति अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' में नजर आएंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो