NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हार्डी संधु के साथ तुर्की में शूटिंग कर रही हैं परिणीति चोपड़ा
    अगली खबर
    हार्डी संधु के साथ तुर्की में शूटिंग कर रही हैं परिणीति चोपड़ा

    हार्डी संधु के साथ तुर्की में शूटिंग कर रही हैं परिणीति चोपड़ा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 21, 2021
    08:30 am

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की व्यस्त अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं।

    हाल ही में भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'साइना' को लेकर परिणीति लाइम लाइट में रही हैं। यह फिल्म 26 मार्च को थिएटर में रिलीज हुई थी।

    अब खबर आ रही है कि परिणीति पंजाबी गायक हार्डी संधु के साथ रिभु दासगुप्ता की फिल्म में नजर आएंगी। वह काफी गोपनीय तरीके से तुर्की में इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

    रिपोर्ट

    एहतियात के साथ चल रही है फिल्म की शूटिंग

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति इन दिनों अपनी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मे व्यस्त हैं।

    'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के निर्देशक रिभु की अगली फिल्म में परिणीति लीड रोल में दिखेंगी।

    सूत्र ने बताया, "परिणीति इन दिनों तुर्की में रिभु की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग चल रही है और फिल्म के पूरे यूनिट की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कोरोना संबंधी दिशानिर्दशों का पालन किया जा रहा है।"

    जानकारी

    जल्द हो सकती है फिल्म की आधिकारिक घोषणा

    सूत्र ने बताया कि किसी कारणों से फिल्म की शूटिंग को गोपनीय रखा गया है। जल्द ही परिणीति की इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

    इस फिल्म में परिणीति के साथ सिंगर हार्डी संधु भी नजर आ सकते हैं। हार्डी को रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में क्रिकेटर मदन लाल के किरदार में देखा जाएगा।

    बता दें कि पूर्व क्रिकेटर मदन उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 1983 में भारत को क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताया था।

    सूचना

    फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

    फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में रजित कपूर, केके मेनन और दिब्येंदु भट्टाचार्य को भी अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा।

    खबरों की मानें तो फिल्म एक बदला लेने वाली कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म में परिणीति को एक सीक्रेट एजेंट के रूप में देखा जाएगा।

    फिल्म की पृष्ठभूमि भारत-पाकिस्तान पर आधारित होगी। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद परिणीति 'एनिमल' की शूटिंग शुरू करेंगी।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति

    परिणीति को इस साल कई फिल्मों में देखा जा सकता है। परिणीति हाल में रिलीज हुई फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं।

    बीते 26 फरवरी को परिणीति की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' रिलीज हुई थी।

    इसके अलावा परिणीति आगामी फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रणबीर कपूर नजर आएंगे।

    उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    परिणीति चोपड़ा
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'दोस्ताना 2' को क्यों नहीं किया जा रहा शूट? मुंबई
    कबीर बेदी ने परवीन बाबी के लिए तोड़ी थी अपनी पहली शादी, आत्मकथा में किया खुलासा मनोरंजन
    शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' का टीजर सलमान खान ने किया लॉन्च मुंबई
    अभी डेवलपमेंट स्टेज में है फिल्म 'हेरा फेरी 3', फिरोज नाडियाडवाला ने किया खुलासा मुंबई

    मनोरंजन

    करीना कपूर ने 26 हजार रुपये का मास्क पहनकर किया लोगों को जागरूक बॉलीवुड समाचार
    कोरोना काल में भी 'मिमी' की सिनेमाघरों में रिलीज चाहती हैं कृति सेनन मुंबई
    अजय देवगन की फुटबॉल पर आधारित फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे दुनियाभर के फुटबॉलर मुंबई
    इरफान के बेटे बाबिल तृप्ति डिमरी के साथ अनुष्का की नेटफ्लिक्स फिल्म 'काला' से करेंगे डेब्यू इंस्टाग्राम

    परिणीति चोपड़ा

    सत्य घटना पर आधारित परिणीति-सिद्दार्थ की 'जबरिया जोड़ी' 2019 में इस डेट को होगी रिलीज़ बॉलीवुड समाचार
    जानें इस साल किन बॉलीवुड सितारों के पास हैं सबसे ज़्यादा फिल्में! अक्षय कुमार
    21 सिख सैनिकों की अफगानों से जंग की कहानी है 'केसरी', रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर अक्षय कुमार
    अगले महीने रिलीज़ होंगी ये बड़ी फिल्में, अभी से कर लें टिकट बुक अक्षय कुमार

    लेटेस्ट फिल्में

    रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर हो सकती है 'मर्दानी 3' की घोषणा मुंबई
    अक्षय 'जॉली एलएलबी 2' फेम डायरेक्टर सुभाष कपूर की आगामी फिल्म में करेंगे काम- रिपोर्ट मुंबई
    क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं कियारा आडवाणी? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब बॉलीवुड समाचार
    अपारशक्ति खुराना और पत्नी आकृति आहूजा पहली बार बनने वाले हैं माता-पिता बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025