NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा बोलीं- प्रियंका की बहन होने का फायदा मिलता तो मेरी फिल्में फ्लॉप न होती
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा बोलीं- प्रियंका की बहन होने का फायदा मिलता तो मेरी फिल्में फ्लॉप न होती
    परिणीति चोपड़ा को करियर में नहीं मिली प्रियंका चोपड़ा से कोई मदद

    परिणीति चोपड़ा बोलीं- प्रियंका की बहन होने का फायदा मिलता तो मेरी फिल्में फ्लॉप न होती

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 26, 2024
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हाल ही में दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया। फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई और इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला, वहीं परिणीति भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।

    परिणीति की तुलना अक्सर उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा से होती है, वहीं यह भी कहा जाता है कि प्रियंका की बहन होने से उन्हें फायदा मिला है।

    हाल ही में परिणीति ने इस पर खुलकर बात की।

    दो टूक

    प्रियंका से रिश्ते होने से नहीं मिली करियर में मदद- परिणीति

    एक पॉडकास्ट में परिणीति ने कहा, "प्रियंका से संबंध होने के चलते अगर मेरे करियर को मदद मिलती तो मेरी कोई भी फिल्म फ्लॉप न होती। मैंने पिछले 10 सालों में अपना करियर पटरी से उतरते देखा है।"

    अभिनेत्री बोलीं, "नपोटिज्म की बात करें तो जिसकी भी पहचान का व्यक्ति इंडस्ट्री में होता है, वो लगातार दबाव महसूस करता है। आपकी पहचान वाला व्यक्ति आपको आपका पहला ऑडिशन दिला सकता है, लेकिन आगे का सफर आप खुद तय करते हैं।"

    खामियाजा

    परिणीति को 'चमकीला' के लिए वजन बढ़ाना पड़ा महंगा

    परिणीति ने हाल ही में 'चमकीला' के लिए 16 किलो वजन बढ़ाया था, जिसके चलते लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। वजन बढ़ने की इस प्रक्रिया में उन पर मानसिक रूप से काफी प्रभाव पड़ा है, साथ ही उनकी नींद भी इससे प्रभावित हुई है।

    परिणीति के मुताबिक, इससे जहां काम मिलने के मौकों पर असर पड़ा है, वहीं इसके चलते उन्हें कई नकारात्मक चीजों का सामना करना पड़ा है। इस बीच कई ब्रांड भी उनके हाथ से निकल गए।

    अटकलें

    लोगों ने लगाए गर्भवती होने के कयास

    परिणीति कहती हैं, "मैंने कई इवेंट नहीं किए, क्योंकि मैं भयानक लग रही थी। लोगों ने मेरे बारे में बातें बनानी शुरू कर दीं। मेरा वजन देख कुछ लोग कहने लगे कि मैं गर्भवती हूं। वजन घटाया तो कहा कि मैंने लिपोसक्शन सर्जरी (वजन कम करने की कॉस्मेटिक सर्जरी) कराई है। कोई बोला मैंने अपने चेहरे पर बोटोक्स किया है। मैं यह सब देख सोचती थी कि आप कभी नहीं समझ पाएंगे कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं।"

    खुलासा

    5 मिनट में ही परिणीति ने कर लिया था राघव से शादी का फैसला

    परिणीति ने पति राघव चड्ढा संग अपनी पहली मुलाकात पर भी बात की। उन्होंने बताया, "हमारी पहली मुलाकात ब्रिटेन में ब्रिटिश काउंसिल की तरफ से आयोजित एक पुरस्कार समारोह में हुई थी। इसी दौरान मैंने पहली बार राघव को दखा था। तब मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता था।"

    उन्होंने कहा, "इवेंट के अगले दिन नाश्ते में हमारी मुलाकात हुई। मैं उनसे मिली और 5 मिनट में मुझे पता चल गया कि मैं उनसे शादी करने जा रही हूं।"

    जानकारी

    परिणीति ने इस फिल्म से शुरू किया अपना एक्टिंग करियर

    परिणीति ने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में बढ़िया शुरुआत की थी। इसके बाद आई उनकी दूसरी फिल्म 'इशकजादे' भी हिट रही। हालांकि, करियर की शानदार शुरुआत करने वाली परिणीति 'किल दिल' से लेकर 'जबरिया जोड़ी' तक कई फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती

    परिणीति चोपड़ा

    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' को सेंसर बोर्ड ने बताया प्रेरणादायक, फिल्म को दिया 'U/A' सर्टिफिकेट  अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक अक्षय कुमार
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'मिशन रानीगंज' की कमाई में इजाफा, रविवार को बटोरे इतने करोड़ रुपये अक्षय कुमार

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका को पसंद नहीं आई फरहान की 'जी ले जरा' की स्क्रिप्ट, डिब्बा बंद हुई फिल्म फरहान अख़्तर
    इन फिल्मी हस्तियों ने बेचीं अपनी शादी की झलकियां, OTT पर शो भी बना सेलिब्रिटी की शादी
    'बिग बॉस 17' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा? फिल्मों में कर चुकीं काम बिग बॉस
    क्या है जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल, जिसमें लगा सितारों का मेला? मणिरत्नम

    बॉलीवुड समाचार

    अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत नाजुक पंकज त्रिपाठी
    फिल्म 'दो और दो प्यार' की कमाई में उछाल, 'लव सेक्स और धोखा 2' का हाल-बेहाल विद्या बालन
    रश्मिका मंदाना ही नहीं, साउथ की ये अभिनेत्रियां भी हैं अभिनय के साथ पढ़ाई में अव्वल   साई पल्लवी
    'LSD 2' पर खुलकर बोले निर्देशक दिबाकर बनर्जी, बताया 14 साल बाद क्यों बनाई फिल्म एकता कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025