LOADING...
सलमान  खान की 'भाईजान' में अब हुई पलक तिवारी की एंट्री
सलमान खान की 'भाईजान' में अब हुई पलक तिवारी की एंट्री (तस्वीर: इंस्टा/@palaktiwarii)

सलमान खान की 'भाईजान' में अब हुई पलक तिवारी की एंट्री

Jun 10, 2022
06:53 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'भाईजान' बीते कुछ दिनों से हो रहे बदलावों के कारण सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दीवाली' से बदलकर 'भाईजान' किया गया है। इसके अलावा फिल्म की कास्ट में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अब खबर है कि इस फिल्म में पलक तिवारी को लिया गया है। बता दें कि पलक चर्चित टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं।

को-स्टार

फिल्म में जस्सी गिल के ऑपोजिट दिखेंगी पलक

ई टाइम्स के अनुसार सलमान ने खुद 'भाईजान' के लिए पलक को चुना है। इस फिल्म में पलक गायक-अभिनेता जस्सी गिल के ऑपोजिट नजर आएंगी। इससे पहले चर्चा थी कि जस्सी के ऑपोजिट शहनाज गिल काम कर रही हैं। 'बिग बॉस' से लोकप्रिय हुईं शहनाज इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, फिल्म में बार-बार हो रहे बदलावों के कारण चर्चा थी कि शहनाज इस पर दोबारा विचार कर सकती हैं।

परिचय

कौन हैं पलक तिवारी?

पलक टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। पलक ने पर्दे पर अपना डेब्यू नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह सुर्खियों में रहती हैं। एक बार नेपोटिज्म के सवाल पर पलक ने कहा था कि स्टारकिड्स का हक बनता है। उनकी इस बात पर काफी बवाल हुआ था। पलक एक हॉरर फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' साइन कर चुकी हैं। अब देखना यह है कि उनकी डेब्यू फिल्म कौन सी होती है।

Advertisement

बदलाव

फिल्म में हुए कई बदलाव

फिल्म में सलमान के साथ जस्सी और लोकप्रिय टीवी अभिनेता सिद्धार्थ निगम काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ की भी फिल्म में हाल ही में एंट्री हुई है। इससे पहले फिल्म में अभिनेता आयुष शर्मा और जहीर इकबाल काम कर रहे थे। बाद में दोनों ही फिल्म से अलग हो गए। बता दें कि सबसे पहले यह फिल्म सलमान के साथ श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी को लेकर शुरू हुई थी। तब से फिल्म की कास्ट में कई बदलाव हुए।

Advertisement

कहानी

सलमान के परिवार से प्रेरित है कहानी

यह फिल्म तीन भाइयों की कहानी है, जिसमें जस्सी और सिद्धार्थ सलमान के भाइयों की भूमिका में रहेंगे। यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जिसमें ईद और दीवाली दोनों मनाए जाते हैं। चर्चा है कि फिल्म का प्लॉट सलमान के परिवार के इर्द-गिर्द है। 'भाईजान' में साउथ स्टार वेंकटेश भी हैं। फिल्म में सलमान और अभिनेत्री पूजा हेगड़े रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं, वहीं इसके प्रोड्यूसर सलमान खान हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

पहले इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे थे। बाद में इसकी कमान सलमान खान के हाथ में आ गई। सलमान ने ही फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दीवाली' से बदलकर 'भाईजान' किया। पहले यह फिल्म इसी नाम के साथ शुरू हुई थी।

Advertisement