अगस्त के आखिरी हफ्ते घर बैठे मिलेगा भरपूर मनोरंजन, OTT पर आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज
क्या है खबर?
अगस्त 2026 के आखिरी हफ्ते में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस दौरान अलग-अलग जॉनर की कहानियां देखने को मिलेंगी, जिनमें कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और थ्रिलर जैसी शैलियां शामिल हैं। ऐसे में OTT में मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी और उन्हें कब देख सकते हैं।
#1 & #2
'बंदर' और 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग'
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप 28 अगस्त से ZEE5 पर देख सकते हैं।
फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अंबीएका पंडित के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी 28 अगस्त से OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
#3 & #4
'माइकल' और 'ठुकरा के मेरा प्यार'
माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बायोपिक ड्रामा फिल्म 'माइकल' ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 29 अगस्त से देख सकते हैं।
रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के नए एपिसोड हर शुक्रवार को रिलीज होते हैं। इस सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज को आप 28 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
#5 & #6
'ASI बबीता सिंह रिपोर्टिंग' और 'अल्फा'
क्राइम ड्रामा फिल्म 'ASI बबीता सिंह रिपोर्टिंग' एक महिला पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो शादी के बाद अपने ससुराल में छिपे झूठ और एक मर्डर केस की जांच में फंस जाती है। इसे आप 28 अगस्त से प्रइम वीडियो पर देख सकते हैं।
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई-एक्शन फिल्म 'अल्फा' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे भी आप 28 अगस्त से देख सकेंगे।