Loading...
'वाराणसी' को अपने संगीत से सजाएंगे ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी, 6 गाने करेंगे तैयार
फिल्म 'वाराणसी' के संगीत पर आया अपडेट

'वाराणसी' को अपने संगीत से सजाएंगे ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी, 6 गाने करेंगे तैयार

Aug 20, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' अपनी रिलीज से पहले लोगों के बीच उत्सुकता बनाए हुए है। हैदराबाद में भव्य पैमाने पर फिल्माई जा रही इस परियोजना में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। इस बीच, ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावानी ने एक ताजा अपडेट देकर लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया है कि 'वाराणसी' में कुल 6 गाने मौजूद होंगे, जिनके लिए तैयारी अगले महीने से शुरू की जाएगी।

पुष्टि

'वाराणसी' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा कीरावानी का संगीत

123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्कर विजेता संगीतकार ने एक कार्यक्रम में उपस्थिति होकर यह पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि फिल्म में कुल 6 गाने मौजूद होंगे। अगले महीने सितंबर से इनके बैकग्राउंड स्कोर पर काम शुरू होने की उम्मीद है। उनका लक्ष्य जनवरी तक काम पूरा करने का है।

उनकी इस रोमांचक जानकारी से फैंस अंदाजा लगा सकते हैं कि 'वाराणसी' में संगीत सिर्फ एक अलग तत्व नहीं होगा, बल्कि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

फिल्म

अगले साल रिलीज के लिए तैयार है 'वाराणसी'

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही 'वाराणसी' में दर्शकों को दमदार एक्शन, रोमांच और पौराणिक कथाओं से प्रेरित तत्वों का मिश्रण देखने को मिलेगा।

खबरों के मुताबिक, फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। इसके अलावा वह फिल्म में 'भगवान राम' का किरदार भी निभाएंगे।

'मंदाकिनी' के किरदार में प्रियंका नजर आएंगी, जिनकी कुछ झलकियां सामने आ चुकी हैं। वहीं मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज नकारात्मक और तकनीकी जासूस 'कुंभा' के किरदार में नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT