ऑस्कर नामांकित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल ए टाइगर' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, टीजर जारी
निशा पाहुजा के निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल ए टाइगर' की चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, इस डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर में जगह मिली है। इसे डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की श्रेणी में नामांकन हासिल किया है। अब 'टू किल ए टाइगर' का टीजर जारी कर दिया है। इसकी कहानी झारखंड के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी किशोर बेटी के यौन उत्पीड़न के बाद न्याय की गुहार लगा रहा है।
19 पुरस्कार जीत चुकी डॉक्यूमेंट्री
'टू किल ए टाइगर' का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। हालांकि, इसकी रिलीज तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। 2023 में निशा ने इस डॉक्यूमेंट्री को अमेरिका में रिलीज किया था। इसने दुनियाभर के अलग अलग फिल्म महोत्सवों में 19 पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इसमें TIFF के अलावा पाल्म स्प्रिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डॉक अवीव और कैनेडियन फिल्म महोत्सव तक शामिल हैं। आप TVO.Org या यूट्यूब पर मुफ्त में इस डॉक्यूमेंट्री को देख सकते हैं।