Page Loader
'ऑपरेशन AMG': यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने वाले अभियान पर बन रही फिल्म 
निर्माताओं ने देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@taran_adarsh)

'ऑपरेशन AMG': यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने वाले अभियान पर बन रही फिल्म 

Jul 11, 2023
06:00 pm

क्या है खबर?

एबिना एंटरटेनमेंट ने कुछ समय पहले अपनी नई फिल्म 'ऑपरेशन AMG' का ऐलान किया था। यह फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' से प्रेरित है, जो 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान पड़ोसी देशों में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए भारत द्वारा चलाया गया एक निकासी मिशन था। अब निर्माताओं ने मंगलवार (11 जुलाई) को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात की।

ऑपरेशन AMG

26 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म 

ध्रुव लाठर द्वारा निर्देशित 'ऑपरेशन AMG' का पहला आधिकारिक पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें प्लेन, युद्ध की तस्वीरें और तबाह हुई इमारतें नजर आ रही हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। 'ऑपरेशन AMG' सुनील जोशी और नीतू जोशी द्वारा निर्मित है। सतीश शेट्टी इसके सह-निर्माता है। फिल्म की कहानी समीर अरोड़ा और प्रेरणा धराप ने लिखी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें