NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ओमिड स्कोबी की किताब 'एंडगेम' का डच अनुवाद बुक स्टोर से हटाया गया, जानिए इसकी वजह
    अगली खबर
    ओमिड स्कोबी की किताब 'एंडगेम' का डच अनुवाद बुक स्टोर से हटाया गया, जानिए इसकी वजह
    जानिए क्यों बुक स्टोर से हटा 'एंडगेम' का डच अनुवाद

    ओमिड स्कोबी की किताब 'एंडगेम' का डच अनुवाद बुक स्टोर से हटाया गया, जानिए इसकी वजह

    लेखन मेघा
    Nov 29, 2023
    02:16 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व अभिनेत्री और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल का 2 साल पहले एक बयान सुर्खियों में रहा था।

    इसमें उन्होंने बताया था कि राज परिवार उनके बेटे आर्ची के रंग को लेकर चिंतित था।

    अब शाही परिवार पर केंद्रित ओमिड स्कोबी की किताब 'एंडगेम' के डच अनुवाद में आर्ची के रंग पर टिप्पणी करने वाले का नाम लिख दिया है।

    ऐसे में इस किताब को नीदरलैंड में अस्थायी रूप से बुक स्टोर से हटा दिया गया है।

    विस्तार

    क्या कहा था मेगन ने?

    ओपरा विनफ्रे के साथ 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान मेगन ने शाही परिवार से जुड़े कई खुलासे किए थे।

    इस दौरान उन्होंने दावा किया कि था जब वह गर्भवती थीं तो शाही परिवार के कुछ सदस्यों को चिंता थी कि जब बच्चे (आर्ची) का जन्म होगा तो उसकी त्वचा का रंग कैसे होगा।

    हालांकि, मेगन और हैरी ने किसी का भी नाम नहीं लिया था, इसलिए अभी तक इस शाही व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आई थी।

    मामला

    अभी आगे के निर्देशों का हो रहा इंतजार

    अब जेंडर पब्लिशर्स ने पुष्टि की है कि 'एंडगेम: इनसाइड द रॉयल फैमिली एंड द मोनार्की फाइट फॉर सर्वाइवल' में नाम को लेकर गलती हुई है।

    डेली मेल से प्रवक्ता ने कहा, "हमें इसे रोकने का आदेश मिला है। हम आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। हमें नहीं पता कि वह कब मिलेंगे।"

    डच पत्रकारों को भेजी गई प्रारंभिक प्रति में शाही व्यक्ति की पहचान शामिल थी, जो कथित तौर पर मेगन के दावों से मेल खाती है।

    बयान

    स्कोबी कर रहे अपना बचाव 

    इस विवाद के बीच स्कोबी अपना बचाव कर रहे हैं। उन्होंने इस गलती के लिए किताब के अनुवाद को जिम्मेदार ठहराया है।

    डच चैट शो RTL बुलेवार्ड से बात करते हुए उन्होंने कहा, "किताब कई भाषाओं में है और दुर्भाग्य से मैं डच नहीं बोलता। ऐसे में अगर अनुवाद में त्रुटियां हैं तो मुझे यकीन है कि प्रकाशक इसे सही कर लेंगे।"

    स्कोबी का कहना है कि उन्होंने केवल अंग्रेजी संस्करण लिखा और संपादित किया है।

    कहानी

    राजशाही परिवार की वर्तमान स्थिति के बारे में है 'एंडगेम'

    'एंडगेम' राजशाही परिवार की वर्तमान स्थिति के बारे में बताती है। इसमें एक अलोकप्रिय राजा, सत्ता का भूखा उत्तराधिकारी, अपनी छवि बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रानी और अपने ही परिवार से धोखा मिलने वाले राजकुमार के बारे में बताया गया है।

    स्कोबी ने कहा कि यह किताब एक महत्वपूर्ण समय के दौरान शाही परिवार को दिखाती है, जब उन्हें नस्लभेद और गुलामी जैसे मुद्दों का सामना करना था।

    परिचय

    कौन हैं स्कोबी?

    स्कोबी ने करियर की शुरुआत एक ब्रिटिश सेलिब्रिटी पत्रिका से की और वह US वीकली में यूरोपीय ब्यूरो प्रमुख भी बन गए।

    अब वह हार्पर बाजार में रॉयल एडिटर के पद पर हैं और ABC न्यूज के रॉयल कंट्रीब्यूटर के रूप में कार्य करते हैं।

    'फाइंडिंग फ्रीडम: हैरी एंड मेघन एंड द मेकिंग ऑफ ए मॉडर्न रॉयल फैमिली' के सह-लेखक के लिए प्रसिद्ध स्कोबी को अक्सर ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन के सकारात्मक चित्रण के लिए जाना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रिंस हैरी
    मेगन मार्केल

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना

    हॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी कैसे बनाती है कलाकार को स्टार, क्या होती है भूमिका?  बॉलीवुड समाचार
    रिहाना ने गले में पहनी हीरों से जड़ित घड़ी, कीमत 5 करोड़ रुपये से भी अधिक  रिहाना
    टाइटन त्रासदी पर बोले जेम्स कैमरून, डाइनामाइट के 10 बक्से फटने जितना भयावह होगा विस्फोट जेम्स कैमरून
    मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेला बैसेट और मेल ब्रूक्स को मिलेगा ऑस्कर मानद पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार

    मनोरंजन

    गौहर नहीं बनना चाहती थीं 'गणपत'का हिस्सा, बोलीं- निर्देशक के कहने पर की ये फिल्म गौहर खान
    ऐश्वर्या पर भद्दी टिप्पणी कर बुरे फंसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक, लोग बोले- शर्म करो ऐश्वर्या राय
    सलमान खान की 17वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी 'टाइगर 3', अक्षय भी हुए रेस से बाहर टाइगर 3
    कृति का भाई-भतीजावाद पर बयान, बोलीं- स्टार किड के साथ बाहरी को भी दो बराबर मौके कृति सैनन

    प्रिंस हैरी

    #Alvida2018: 2018 में सबसे ज्यादा खबरों में रही दुनिया की ये हस्तियां और घटनाएं थाईलैंड
    प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे आर्ची का कमरा है साउंडप्रूफ, जानें कितनी है इसकी लागत हॉलीवुड समाचार
    प्रिंस हैरी और मेघन ने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य पद को त्यागा, जानिए क्यों लंदन
    रंग के कारण राजपरिवार ने मेरे बेटे को नहीं दी राजकुमार की उपाधि- मेगन मार्केल ओपरा विनफ्रे

    मेगन मार्केल

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद महाराजा बने चार्ल्स, कौन हो सकता है उनका उत्तराधिकारी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025