सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा की कैसी है तबीयत? अभिनेत्री ने अस्पताल से साझा किया वीडियो
क्या है खबर?
नुसरत भरूचा को कुछ दिन पहले शूटिंग के दौरान गंभीर हादसे का सामना करना पड़ा था। उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में सर्जरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। अभिनेत्री के प्रशंसक लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब नुसरत ने खुद अस्पताल से अपनी रिकवरी की एक झलक उन्हें दिखाकर बड़ी राहत दी है। यह उनका चोट लगने के बाद पहला सार्वजनिक पोस्ट है।
वीडियो
अस्पताल के बिस्तर पर नजर आईं नुसरत
नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल से अपना वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें फिल्म 'दिलवाले' (2015) का रोमांटिक गाना 'गेरुआ' सुनते देखा जा सकता है। वहीं महिला स्टाफ उन्हें खाना खिलाते हुए दिख रहीं हैं।
नुसरत ने कैप्शन में लिखा, 'और बस यूं ही, शाहरुख खान और काजोल ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी। एक याद दिलाना कि चीजें धीरे-धीरे बेहतर होती जाती हैं... हमेशा होती हैं। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं, अनंत सपने देख रहा हूं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Nushrratt Bharuccha Gets a Heartwarming Surprise from SRK & Kajol! ❤️🥹
— Amit Karn (@amitkarn99) October 12, 2026
Even a hospital room feels brighter when Shah Rukh Khan and Kajol bring smiles to Nushrratt’s face as she recovers. Get well soon, Nushrratt! 🙏❤️#ShahRukhKhan #Kajol #NushrrattBharuccha pic.twitter.com/k80nm1Wdx3
हादसा
बाली यात्रा के दौरान चोटिल हुई थीं नुसरत
हाल ही में, नुसरत एक परियोजना के चलते बाली पहुंची थीं, जहां एक हादसे के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। इस बात की पुष्टि उनकी टीम द्वारा की गई।
पहले उन्हें इंडोनेशिया के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। फिर एसर एम्बुलेंस की मदद से भारत लाया गया। 2 अक्टूबर को स्ट्रेचर पर मुंबई पहुंचने के उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
फिलहाल, नुसरत इस वक्त रिकवरी मोड पर चल रही हैं।