Page Loader
विजय देवरकोंडा नहीं, 'अर्जुन रेड्डी' के लिए ये अभिनेता था संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद
विजय देवरकोंडा नहीं थे 'अर्जुन रेड्डी' के लिए पहली पसंद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thedeverakonda)

विजय देवरकोंडा नहीं, 'अर्जुन रेड्डी' के लिए ये अभिनेता था संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद

May 30, 2025
07:30 pm

क्या है खबर?

जाने-माने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म 25 अगस्त, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म के हीरो विजय देवरकोंडा थे और इसमें उनकी जोड़ीदार थीं शालिनी पांडे, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 'अर्जुन रेड्डी' के लिए विजय निर्देशक संदीप की पहली पसंद नहीं थे।

बयान

मनोज ने क्यों ठुकराया था प्रस्ताव?

'अर्जुन रेड्डी' के लिए विजय नहीं, बल्कि अभिनेता मंचू मनोज निर्माताओं की पहली पसंद थे। 2013 में संदीप ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए मनोज से मुलाकात की थी और निर्देशन ने उन्हें फिल्म की कहानी भी सुनाई, लेकिन मनोज ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया। 'अर्जुन रेड्डी' इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसे न करने का मनोज को मलाल भी है। एक साक्षात्कार में मनोज ने खुद इसका खुलासा किया है।

बयान

जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है फिल्म

मनोज ने कहा, "संदीप रेड्डी वांगा ने 'अर्जुन रेड्डी' की कहानी मुझे सुनाई थी, लेकिन व्यक्तिगत कारणों की वजह से मैं उनके साथ काम नहीं कर पाया। मुझे उनके साथ काम करने का मौका चूकने का अफसोस है। अगर हम साथ काम करते तो अच्छा होता।" एक बार संदीप ने खुलासा किया कि 'अर्जुन रेड्डी' में डॉ. प्रीति शेट्टी की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने पहले साई पल्लवी से संपर्क किया था। यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।