Page Loader
रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' का प्रोमो आया सामने, नोरा फतेही ने संभाली जज की कुर्सी
रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' का प्रोमो वीडियो आया सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@norafatehi)

रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' का प्रोमो आया सामने, नोरा फतेही ने संभाली जज की कुर्सी

Jul 12, 2023
05:41 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री, डांसर और मॉडल नोरा फतेही इन दिनों अपने आगामी रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह रेमो डिसूजा और दुष्ट सनी के साथ जज की कुर्सी संभालती नजर आएंगी। अब निर्माताओं ने बुधवार (12 जुलाई) को 'हिप हॉप इंडिया' का पहला प्रोमो वीडिया जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 'हिप हॉप इंडिया' का प्रीमियर 21 जुलाई से अमेजन मिनी टीवी पर किया जाएगा।

नोरा

इन फिल्मों में नजर आएंगी नोरा 

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मौजूदा वक्त में कुणाल खेमू की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में नोरा पहली बार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसके लिए वो काफी उत्साहित भी हैं। फिल्म में नोरा के अलावा कुणाल, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अन्य कलाकार हैं। इसके अलावा नोरा फिल्म '100%' का हिस्सा हैं, जिसमें वह रितेश देशमुख और शहनाज गिल के साथ अभिनय करती दिखाई देंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट