NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: कैसे चुने जाते हैं गोल्डन ग्लोब के विजेता? जानें इतिहास
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: कैसे चुने जाते हैं गोल्डन ग्लोब के विजेता? जानें इतिहास
    जानिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार का इतिहास

    #NewsBytesExplainer: कैसे चुने जाते हैं गोल्डन ग्लोब के विजेता? जानें इतिहास

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 12, 2023
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय संगीतकार एमएम कीरवानी ने पिछले साल गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया था। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे। इस उपलब्धि पर 'RRR' की टीम उनके साथ सीना चौड़ा करके मौजूद थी।

    गोल्डन ग्लोब के इस साल के नामांकन की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 'ओपनहाइमर' और 'बार्बी' ने कई श्रेणियों में अपना नाम दर्ज कराया है।

    आइए, जानते हैं गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से जुड़ा इतिहास।

    गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

    मनोरंजन जगत का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार

    गोल्डन ग्लोब वार्षिक पुरस्कार है, जो हर साल मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट काम के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार फिल्म और टीवी जगत के कलाकारों को अलग-अलग श्रेणियों में दिया जाता है।

    इसे मनोरंजन जगत का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। इसके ऊपर फिल्मों के लिए ऑस्कर और टीवी के लिए एमी पुरस्कार को माना जाता है।

    कलाकारों को अलग-अलग श्रेणियों में यह पुरस्कार दिया जाता है।

    शुरुआत 

    विदेशी पत्रकारों के संगठन HFPA ने की शुरुआत

    लॉस एंजेलिस में रहने वाले विदेशी फिल्म पत्रकारों ने 1943 में 'हॉलीवुड फॉरेन करेस्पॉन्डेंट असोसिएशन' नाम का संगठन बनाया था। बाद में इसका नाम हॉलीवुड फॉरेन प्रेस असोसिएशन (HFPA) कर दिया गया था।

    HFPA ने 1944 में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार की शुरुआत की। 1944 में '23 सेंचुरी फॉक्स स्टूडियो' में एक अनौपचारिक कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिए गए थे।

    अगले साल इसकी ट्रॉफी तैयार की गई और इसे धूमधाम से बेवरली हिल्स में प्रस्तुत किया गया।

    इतिहास

    समय के साथ होते गए ये बदलाव

    शुरुआत में यह पुरस्कार सिर्फ फिल्मों के लिए दिया जाता था। 1956 में, 13वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में इसमें टीवी को शामिल किया गया।

    1951 में संगठन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी को ड्रामा और कॉमेडी/म्यूजिकल की श्रेणी में बांट दिया गया।

    60 के दशक के मध्य में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के रंगारंग कार्यक्रम का प्रसारण शुरू किया गया। प्रसारण से होने वाली कमाई को मनोरंजन जगत से संबंधित संगठनों को दान कर दिया जाता है।

    योग्यता

    नामांकन के लिए क्या है योग्यता?

    गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में शामिल होने के लिए फिल्म बीते साल के 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच कभी भी रिलीज हुई होनी चाहिए। इसका ग्रेटर लॉस एंजेलिस इलाके में कम से कम 7 दिनों तक सिनेमाघरों में रहना अनिवार्य है।

    विदेशी भाषा की श्रेणी के लिए यह मानदंड जरूरी नहीं है।

    टीवी कार्यक्रमों का अमेरिका में रात 8-11 बजे के बीच में प्रसारित होना जरूरी है। कोई एंट्री टीवी और फिल्म दोनों श्रेणियों में शामिल नहीं हो सकतीं।

    प्रक्रिया 

    ऐसे होता है नामांकन

    पुरस्कार की दौड़ में शामिल होने के लिए फिल्म निर्माताओं को HFPA को एक फॉर्म भरके देना होता है। इसके बाद HFPA के सदस्य अपनी पत्रकारिता के काम के तहत फिल्मों की स्क्रीनिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होते हैं।

    नामांकन के लिए HFPA के सदस्य हर श्रेणी में 5 सर्वश्रेष्ठ एंट्री के लिए वोट करते हैं। हर श्रेणी में सबसे ज्यादा वोट मिलने वाली 5 एंट्री को नामांकन मिलता है, जिसमें से कोई एक विजेता चुना जाता है।

    सौदा

    HFPA ने एलरिज को बेचा गोल्डन ग्लोब

    इस साल जून में खबर आई थी कि गोल्डन ग्लोब के सभी पूंजी HFPA ने एलरिज इंडस्ट्रीज को बेच दिए हैं।

    बीते कई सालों से HFPA पर कई तरह के आरोप लग रहे थे। एलरिज की सहायक कंपनी DCB समारोह के प्रसारण का कामकाज देखेगी। DCB का लक्ष्य इसकी व्यूअरशिप को बढ़ाना है।

    अमेरिकी टीवी नेटवर्क NCB ने 2022 से इसका प्रसारण बंद कर दिया था। 2024 के समारोह के लिए आधिकारिक ब्रॉडकास्टर का ऐलान नहीं हुआ है।

    समारोह

    कब होगा दिए जाएंगे इस साल के पुरस्कार?

    इस बार 7 जनवरी, 2024 को पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे विजेताओं के नाम की घाेषणा होगी।

    यह गोल्डल ग्लोब्स का 81वां संस्करण है, जिसे लेकर मनोरंजन जगत से जुड़े लोग बेहद उत्साहित हैं।

    इस साल गोल्डन ग्लोब्स के नामांकन में फिल्म और टीवी जगत से 27 पुरस्कार श्रेणियां शामिल हैं। इसमें 2 नई श्रेणियां शामिल की गई हैं। एक है सिनेमैटिक और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट और दूसरी है बेस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन ऑन टेलीविजन।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    #NewsBytesExplainer
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की नामांकन सूची जारी, बेस्ट एक्ट्रेस में लेडी गागा का भी नाम हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल एसएस राजामौली

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: कितनी तरह के होते हैं गाड़ियों में मिलने वाले सस्पेंशन? कार गाइड
    #NewsBytesExplainer: जानिए भारत के पहले सिनेमाघर की कहानी, किसने रखी नींव और कैसे बदला स्वरूप? बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए किन-किन योजनाओं पर चल रहा काम? उत्तरकाशी
    #NewsBytesExplainer: क्या है तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना और ये विवादों में क्यों है? भारत राष्ट्र समिति

    फिल्म पुरस्कार

    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: पुरस्कार जीतने से चूकी भारतीय डॉक्यूमेंट्री, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट हॉलीवुड समाचार
    अभिषेक बच्चन के साथ IIFA 2023 को होस्ट करेंगे विक्की कौशल विक्की कौशल
    रणबीर को 'ब्रह्मास्त्र' के लिए मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, अभिनेता बोले- मैं इसके लायक नहीं दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
    ऑस्कर 2023: इस बार बड़ा है भारतीय प्रतिनिधित्व, जानें कब और कहां देखें लाइव कार्यक्रम ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025