Loading...
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गजब रात' का ट्रेलर हुआ जारी, जानिए कब-कहां होगी रिलीज

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गजब रात' का ट्रेलर हुआ जारी, जानिए कब-कहां होगी रिलीज

Oct 15, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

मनोज बाजपेयी की पुलिस-ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गजब रात' का ट्रेलर जारी हो गया है। शुरुआत में फिल्म का नाम 'घूसखोर पंडित' रखा गया था, लेकिन भारी विवाद के बाद इसका नाम बदल दिया गया। फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है, जबकि फिल्ममेकर नीरज पांडे इसके निर्माता हैं। इसका प्रीमियर सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा जिसकी रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। 'गजब रात' अपने नाम की तरह ही एक पूरी रात की घटना पर आधारित है।

ट्रेलर

पुलिस वाले किरदार में नजर आए मनोज, जानिए कैसा है ट्रेलर

'गजब रात' में मनोज एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जो दिल्ली के कनॉट प्लेस में रेड डालने पहुंचते हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया कि एक लड़की की हत्या हो जाती है, जिसकी जांच-पड़ताल के दौरान कई दबे और गहरे राज का खुलासा होता है। पूरी कहानी एक रात में हुए इस हत्याकांड के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

फिल्म में दिव्या दत्ता, नुसरत भरूचा, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय भी हैं। इसका प्रीमियर 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT