नेहा शर्मा की सख्त चेतावनी, बिना इजाजत AI फोटो-वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं
क्या है खबर?
मौजूदा दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर कई लोग बॉलीवुड सितारों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाते हैं। अब इसके खिलाफ अभिनेत्री नेहा शर्मा ने आवाज उठाई है। नेहा ने साफ चेतावनी दी है कि उनके चेहरे का इस्तेमाल करके AI से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट किया है।
चेतावनी
नेहा ने दी ये हिदायत
एक्स पर पोस्ट करते हुए नेहा ने लिखा, 'जो कोई भी मेरी सहमति के बिना AI की मदद से मेरे चेहरे या मेरी जैसी दिखने वाली तस्वीरों या वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है उसे चेतावनी दी जाती है कि वो तुरंत ऐसा करना बंद कर दे। पहले से पोस्ट किए ऐसे सभी कंटेंट को हटा दें और मेरी पहचान का इस्तेमाल करके AI से बने किसी भी और वीडियो या फोटो को बनाने, एडिट करने या फैलाने से बचें।'
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Anyone using my face or likeness to create AI-generated videos or images without my consent is hereby warned to STOP IMMEDIATELY.
— Neha Sharma (@Officialneha) October 17, 2026
Take down all such content already posted and refrain from creating, editing, or circulating any further AI-generated videos or images using my…
कार्रवाई
मेरी छवि खराब करना अस्वीकार्य है- नेहा
नेहा ने आगे लिखा, 'इस तरह से मेरे चेहरे का इस्तेमाल करके मुझे गलत तरीके से पेश करना या मेरी छवि खराब करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मैं अपने चेहरे या मेरी जैसी दिखने वाली छवि के ऐसे इस्तेमाल के लिए अपनी सहमति नहीं देती हूं।'
अभिनेत्री ने इसे एक औपचारिक चेतावनी समझने की हिदायत दी कि इस तरह की सामग्री बनाने, पोस्ट करने या फैलाने के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करवाएंगी।