फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024: आलिया-रणबीर को पुरस्कार मिलने पर नीतू कपूर बोलीं- दोनों के लिए की प्रार्थना
क्या है खबर?
28 जनवरी को 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह हुआ, जिसमें रणबीर कपूर को उनकी फिल्म 'एनमिल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा आलिया भट्ट को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
बेटे और बहू को अवॉर्ड मिलने से दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर खुशी से झूम उठी हैं।
नीतू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आलिया-रणबीर की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत नोट लिखा।
नोट
नीतू ने लिखी ये बात
नीतू ने बताया कि उन्होंने आलिया और रणबीर के लिए प्रार्थना की थी।
उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'मैंने वर्ष 2019 में गुप्त रूप से प्रार्थना की थी, जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म 'संजू' और 'राजी' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था। 'एनिमल' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए अवॉर्ड मिलने पर बधाई। मुझे आप दोनों पर बहुत गर्व है।'