Loading...
'नई नवेली' पर पड़ी सेंसर बोर्ड की पैनी नजर, संवाद के साथ-साथ हुए ये बदलाव
'नई नवेली' ने पूरी की सेंसरशिप प्रक्रिया

'नई नवेली' पर पड़ी सेंसर बोर्ड की पैनी नजर, संवाद के साथ-साथ हुए ये बदलाव

Oct 15, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की रिलीज में सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है। हाल ही में, 'आर्टिकल 370' (2024) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद वह पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने जारी हो चुके हैं, जिन्हें लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भी इसकी रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है। 'नई नवेली' को सेंसर से 16+ का प्रमाणपत्र दिया गया है।

बदलाव

बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलावों के निर्देश दिए

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'नई नवेली' को 16+ आयु वर्ग के लिए उपयुक्त (U/A) प्रमाणपत्र देकर पास किया गया है। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने इसमें कुछ बदलावों के निर्देश दिए।

CBFC की परीक्षा समिति (EC) ने निर्माताओं से फिल्म शुरुआती अस्वीकरण को फिर से लिखने को कहा है। क्लाइमैक्स का एक दृश्य, पृष्ठभूमि संगीत और यामी का एक संवाद जहां-जहां भी आया, उसको संशोधित किया गया है।

परिणामस्वरूप, फिल्म में 57 सेकंड के संवाद को सेंसर किया गया है।

अवधि

नशीली दवाओं के खिलाफ चेतावनी भी जोड़ी गई

फिल्म में जहां-जहां भी मसाले खाने का दृश्य है, उसमें स्टैटिक इफेक्ट जोड़ा गया है। इसके अलावा, निर्माताओं से फिल्म की शुरुआत में नशीली दवाओं के खिलाफ चेतावनी जोड़ने के लिए कहा गया है।

इन बदलावों के बाद, 'नई नवेली' को मंजूरी मिल गई है। इसकी कुल अवधि 138 मिनट (2 घंटे 18 मिनट) है।

यह एक कॉमेडी-हॉरर है, जिसमें अदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर और सुनीता राजवार भी हैं। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है।

ADVERTISEMENT