Loading...
यामी की 'नई नवेली' या राजकुमार की 'प्रहार', किस पर ज्यादा मेहरबान हुआ बॉक्स ऑफिस?
'नई नवेली' और 'प्रहार' का रिपोर्ट कार्ड

यामी की 'नई नवेली' या राजकुमार की 'प्रहार', किस पर ज्यादा मेहरबान हुआ बॉक्स ऑफिस?

Oct 20, 2026
10:33 am

क्या है खबर?

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे करने के बावजूद, फिल्म कमाई को लेकर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने में जुटी है, जबकि राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' पहले दिन से संघर्ष कर रही है। कारोबारी दिन में आकर भी दोनों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। आइए देखें कि 'नई नवेली' और 'प्रहार' ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।

कमाई

'नई नवेली' के 4 दिन का रिपोर्ट कार्ड

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'नई नवेली' ने रिलीज के चौथे दिन और अपने पहले सोमवार को 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म ने तीसरे दिन 4.40 करोड़ कमाए थे, जिसके मुकाबले कलेक्शन आधा है। फिर भी बतौर सोलो लीड यामी की फिल्म ने 14.15 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड फिल्म 19.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जो इसके कथित बजट (करीब 35 करोड़ रुपये) से कुछ दूर है।

टकराव

'प्रहार' की कमाई में गिरावट का दौर जारी

राजकुमार की 'प्रहार' ने रिलीज के चौथे दिन 2 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 11.15 करोड़ रुपये हुआ है। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म अब तक 15.41 करोड़ रुपये जुटा पाई है।

भारतीय वकील उज्जवल निकम की जिंदगी से प्रेरित यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी हैं।

इसके बावजूद 'प्रहार' को सोलो लीड वाली यामी की फिल्म 'नई नवेली' से कड़ी टक्कर मिल रही है।

ADVERTISEMENT