LOADING...
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस: इस दिन केवल 99 रुपये में देख पाएंगे 'स्त्री 2' समेत ये फिल्में
इस दिन केवल 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म (तस्वीर: एक्स/@MaddockFilms)

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस: इस दिन केवल 99 रुपये में देख पाएंगे 'स्त्री 2' समेत ये फिल्में

Sep 18, 2024
11:06 am

क्या है खबर?

देशभर के सभी सिनेमाघरों में 20 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के रूप में मनाएगा। इस दिन प्रति फिल्म की टिकट की कीमत 99 रुपये होगी। इस साल राष्ट्रीय सिनेमा दिवस 4,000 से अधिक स्क्रीनों पर मनाया जाएगा। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) की यह घोषणा सिनेमाघरों द्वारा सिनेमा प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। PVR, आइनॉक्स, वेव, सिनेपॉलिस, कार्निवल, सिटी प्राइड, मिराज, एशियन, मूवी टाइम, M2K और डिलाइट जैसे सिनेमाघर इस जश्न का हिस्सा होंगे।

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस

सिनेमाघरों में लगी हुई हैं ये फिल्में 

इन दिनों सिनेमाघरों में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' लगी हुई है। इसके अलावा करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' और थलापति विजय की 'GOAT' को भी आप महज 99 रुपये में देख सकते हैं। 2018 में आई फिल्म 'तुम्बाड' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर आप इस फिल्म को भी 99 रुपये में देख पाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट