Page Loader
'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' का टीजर जारी, सोहेल खान से भिड़ने को तैयार नंदामुरी कल्याणराम 

'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' का टीजर जारी, सोहेल खान से भिड़ने को तैयार नंदामुरी कल्याणराम 

Mar 17, 2025
01:34 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नंदामुरी कल्याणराम काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें सोहेल खान भी मुख्य भूमिका में होंगे। वह खलनायक बन पर्दे पर धमाल मचाएंगे। सोहेल फिल्म में नंदामुरी से भिड़ते हुए नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें नंदामुरी का धांसू अवतार दिख रहा है।

कलाकार

सई मांजरेकर भी हैं फिल्म का हिस्सा 

'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' में नंदामुरी की जोड़ी सई मांजरेकर के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। इस फिल्म में विजयशांति और श्रीकांत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी ने किया है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। अशोक वर्धन मुप्पा और सुनील बालुसु फिल्म के निर्माता हैं। 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट