Loading...
नाना पाटेकर की प्रार्थना सभा: तुकाराम मुंढे बोले- हम उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चल रहे
नाना पाटेकर की प्रार्थना सभा में क्या बोले तुकाराम मुंढे?

नाना पाटेकर की प्रार्थना सभा: तुकाराम मुंढे बोले- हम उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चल रहे

Oct 15, 2026
11:49 am

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की याद में मुंबई में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान शिवाजी साटम, रोहिणी हट्टंगडी, महाराष्ट्र FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे, वर्षा उसगांवकर और निर्देशक मेहुल कुमार सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर दिवंगत अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना सभा में शामिल लोगों ने नाना पाटेकर के सिनेमा में योगदान और उनके सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए नमन किया।

श्रद्धांजलि

मराठी रंगमंच और सिनेमा में योगदान के लिए याद किए गए नाना 

दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर की याद में मुंबई के प्रभादेवी स्थित पीएल देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी परिसर में 'आठवणीतल्या नाना' नाम से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान भारतीय सिनेमा और मराठी रंगमंच में उनके अद्वितीय योगदान को याद करने के लिए फिल्म जगत के कई दिग्गज और हस्तियां एकजुट हुईं।

सभी ने कला के क्षेत्र में उनके समर्पण को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

नमन

गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा चिंतित रहते थे नाना- तुकाराम मुंढे 

दिवंगत अभिनेता को याद कर तुकाराम मुंढे बोले, "नाना बेहद संवेदनशील और बेहतरीन इंसान थे। वो हमेशा गरीबों की मदद और उनके उत्थान के लिए चिंतित रहते थे और हम भी उनके दिखाए इसी रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।"

उधर कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर बनाई गई एक विशेष रंगोली ने भी सभी का ध्यान खींचा। इस सुंदर कलाकृति में फिल्म 'नटसम्राट' के उनके कालजयी किरदार को दर्शाकर अभिनेता के यादगार अभिनय को नमन किया गया।

ADVERTISEMENT

याेगदान

हिंदी-मराठी सिनेमा और सामाजिक कार्यों में नाना का अमिट योगदान

बता दें कि नाना का गुरुवार, 8 अक्टूबर, 2026 को गोवा में कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय और विशिष्ट संवाद शैली के लिए प्रसिद्ध, नाना का करियर फिल्मों और थिएटर में बेहद शानदार रहा।

अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ, समाज सेवा और किसानों की मदद के लिए किए गए उनके सामाजिक कार्य भी उनकी महान विरासत का एक अहम हिस्सा रहे।

ADVERTISEMENT