LOADING...
'रामायण' का टीजर भारत से पहले LA में क्यों दिखाया गया? निर्माताओं ने तोड़ी चुप्पी
'रामायण' का टीजर LA में दिखाने पर नमित मल्होत्रा ने प्रतिक्रिया दी

'रामायण' का टीजर भारत से पहले LA में क्यों दिखाया गया? निर्माताओं ने तोड़ी चुप्पी

Apr 03, 2026
10:35 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर 2 अप्रैल को जारी किया गया। हनुमान जयंती के अवसर पर निर्माताओं ने 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम' के किरदार में रणबीर की पहली झलक दिखाई। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी व्यक्त की क्योंकि भारत से पहले, लॉस एंजिल्स (LA) में बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर जारी किया गया था। अब निर्माता नमित मल्होत्रा ने इसके पीछे का कारण बताते हुए फैंस की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।

उद्देश्य

वैश्विक दर्शकों में जागरूकता फैलाना था उद्देश्य

टाइम्स नाउ के मुताबिक, 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा मुंबई में आयोजित टीजर लॉन्च कार्यक्रम का हिस्सा बने। यहां उन्होंने टीजर को भारत से पहले LA में जारी करने का कारण बताते हुए कहा, "कोई विभाजन नहीं है, यह एक ही दुनिया है, एक ही रामायण और एक ही राम हैं।" उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य हिंदू पौराणिक महाकाव्य के बारे में वैश्विक दर्शकों में जागरूकता फैलाना था। बता दें, टीजर स्क्रीनिंग LA के IMAX थिएटर में आयोजित हुई थी।

नाराजगी

फैंस ने सोशल मीडिया पर जताई थी नाराजगी

सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई थी कि भारत से पहले 'रामायण' का टीजर विदेश में दिखाया गया। कुछ ने दावा किया कि फिल्म निर्माता सिर्फ NRI को फिल्म बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं। कुछ ने तर्क दिया कि यह फैसला अपमानजनक है और इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। हालांकि, कार्यक्रम में निर्माता ने स्पष्ट कर दिया कि वह 'रामायण' को पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। बता दें, फिल्म दिवाली, 2026 पर रिलीज होगी।

Advertisement