LOADING...
'रामायण' टीजर: 'श्रीराम' बने रणबीर कपूर की पहली झलक शानदार, भव्यता देखने लायक

'रामायण' टीजर: 'श्रीराम' बने रणबीर कपूर की पहली झलक शानदार, भव्यता देखने लायक

Apr 02, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर 2 अप्रैल को जारी हो गया है। हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म से किरदाराें की पहली झलक पेश की गई है, जिसने आते ही ध्यान खींच लिया। भगवान 'श्रीराम' के किरदार में रणबीर कपूर की पहली मनमोहक, शानदार और प्रभावशाली प्रतीत होती है। फिल्म में 'माता सीता' के किरदार में साई पल्लवी और 'लक्ष्मण' के किरदार में रवि दुबे शामिल हैं। 'रामायण' नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित है।

टीजर

'रामायण' के टीजर में भव्यता देखने लायक, VFX पलकें झपकने नहीं देगा

जैसा कि चर्चा थी कि 'रामायण' का निर्माण उच्च स्तर पर किया जा रहा है, यह टीजर से साफ पता चलता है। निर्माताओं ने हर दृश्य में VFX का शानदार उपयोग किया है। टीजर पलकें झपकाने का बिल्कुल मौका नहीं देता है। टीजर को जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'राम सर्वकालिक महानतम हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया, जिसमें उनके द्वारा लिए गए निर्णय हमेशा व्यापक हित में थे।' बता दें, 'रामायण' दिवाली, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'रामायण' का टीजर

Advertisement