'नखरेवाली' का ट्रेलर हुआ जारी, कॉमेडी-रोमांस के साथ सामाजिक संदेश भी देती है फिल्म
क्या है खबर?
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'तेरे इश्क में' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके आनंद एल राय की अगली फिल्म 'नखरेवाली' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसका निर्देशन राहुल शंकल्या ने किया है। वहीं, निर्माण जियो स्टूडियो, आनंद और हिमांशु शर्मा ने मिलकर किया है। फिल्म के जरिए 2 नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव सिनेमा में कदम रख रहे हैं। अंश इससे पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'डोंट बी शाय' में दिखे थे।
ट्रेलर
महिला-पुरुष की भूमिकाओं को नए अंदाज में दिखाता है ट्रेलर
'नखरेवाली' का ट्रेलर आधुनिक रिश्तों और उसके आसपास की उलझनों के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें 2 अलग-अलग विचारधाराओं वाले किरदारों के बीच की नोकझोंक को धीरे-धीरे प्यार में बदलते दिखाया गया है।
यह फिल्म महिला-पुरुष की भूमिकाओं को नए अंदाज में दिखाने का वादा करती है। साथ ही संदेश देती है कि रिश्तों में किसी एक का पलड़ा भारी या रूढ़िवादी होना जरूरी नहीं है।
'नखरेवाली' 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Iss baar pyaar ka andaaz bhi naya hai, aur nakhre bhi! 💗#Nakhrewaalii - Trailer out now.
— Jio Studios (@jiostudios) October 15, 2026
Releasing In cinemas, 30th Oct.#JyotiDeshpande @aanandlrai #HimanshuSharma #RahulShanklya #AnshDuggal @officialpragati @DivyNidhiSharma #AkashMakhija #AyushiVerma #KumudMishra… pic.twitter.com/wi8LKKMgPm