आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' की रिलीज तारीख का ऐलान, दिखाई देंगे नए चेहरे
क्या है खबर?
बॉलीवुड निर्माता आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए फिल्म कर रिलीज तारीख का ऐलान किया है। इससे उन दावों पर विराम लग गया जिनमें कहा गया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। राहुल शंकल्या द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसका ऐलान 2024 में किया गया था। इसके जरिए निर्माता नवोदित कलाकारों अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव को सिनेमा में लॉन्च कर रहे हैं।
रिलीज
पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख आई
'नखरेवाली' एक रॉमकॉम कॉमेडी-ड्रामा है, जिसके पोस्टर में अंश को लहंगे में और प्रगति को नीले सूट में देखा जा सकता है। दोनों का अनोखा अंदाज फिल्म में खूब सारा ड्रामा और मनोरंजन होने का दावा करता है।
निर्माताओं ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
फिलहाल, यह फिल्म 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसका सामना विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' के साथ में होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
JIO STUDIOS - AANAND L RAI COLLABORATE: 'NAKHREWAALII' TO RELEASE ON 30 OCT 2026... The rom-com #Nakhrewaalii, which introduces #AnshDuggal and #PragatiSrivastava in the lead roles, is set to arrive in cinemas on 30 Oct 2026.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 12, 2026
The trailer, releasing soon, will offer a glimpse… pic.twitter.com/VfLX3BIjCj