NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: जेनेलिया डिसूजा ने मासूमियत से जीता दिल, प्रशंसकों को जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: जेनेलिया डिसूजा ने मासूमियत से जीता दिल, प्रशंसकों को जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में
    जेनेलिया की खास फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@geneliad)

    जन्मदिन विशेष: जेनेलिया डिसूजा ने मासूमियत से जीता दिल, प्रशंसकों को जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 05, 2023
    11:33 am

    क्या है खबर?

    जेनेलिया डिसूजा वो अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के साथ ही पर्दे पर अपनी मासूमियत से भी लोगों का दिल जीता है। जेनेलिया का एक खास प्रशंसक वर्ग है, जो उन्हें बेहद पसंद करता है। जेनेलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके प्रशंसकों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

    5 अगस्त को जेनेलिया अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बात करते हैं उनकी चुनिंदा फिल्मों के बारे में, जो उनके प्रशंसकों को जरूर देखनी चाहिए।

    #1

    'ट्रायल पीरियड'

    'ट्रायल पीरियड' हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। निर्देशक आलिया सेन की यह फिल्म पैरेंटिंग और सिंगल पैरेंट पर बनी एक बेहतरीन फिल्म है।

    इस फिल्म में तलाकशुदा एना अपने बेटे के लिए ट्रायल पीरियड पर एक पिता का इंतजाम करती है। फिल्म में जेनेलिया के साथ मानव कॉल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में शक्ति कपूर और गजराज राव भी शामिल हैं।

    फिल्म को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    #2

    'फोर्स'

    2011 की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फोर्स' में जेनेलिया जॉन अब्राहम के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ विद्युत जामवाल, राज बब्बर और मनीष बह्ल जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था।

    2016 में फिल्म की सीक्वल भी आया था। फल्म के गानों को काफी पसंद किया गया था।

    'फोर्स' को आप डिज्नी+ हॉटस्टार और 'फोर्स 2' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #3

    'तेरे नाल लव हो गया'

    'तेरे नाल लव हो गया' में जेनेलिया रितेश देशमुख के साथ नजर आई थीं। यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म जेनेलिया के प्रशंसकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

    फिल्म में जेनेलिया का किरदार शादी से बचने के लिए रितेश के किरदार से अपनी झूठी किडनैपिंग करवाती है। बाद में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं।

    मंदीप कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    #4 

    'जाने तू या जाने ना'

    'जाने तू या जाने ना' युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में जेनेलिया की जोड़ी इमरान खान के साथ नजर आई थी।

    फिल्म में अदिति (जेनेलिया) और जय (इमरान) गहरे दोस्त होते हैं। उनके चाहने वाले उनकी दोस्ती को खूब पसंद करते हैं। आखिर में दोनों को एहसास होता है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है।

    इस प्यारी सी लव स्टोरी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #5 

    'चांस पे डांस'

    'चांस पे डांस' में शाहिद कपूर और जेनेलिया की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म को समीक्षकों ने पसंद नहीं किया था, लेकिन शाहिद और जेनेलिया दोनों के प्रशंसक इस फिल्म को शौक से देखते हैं।

    फिल्म में शाहिद का किरदार एक स्ट्रगलिंग एक्टर और डांसर है। करियर के लिए संघर्ष करते हुए उसकी मुलाकात टीना (जेनेलिया) से होती है और दोनों में प्यार हो जाता है ।

    यह फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    जेनेलिया डिसूजा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    जन्मदिन विशेष

    जयंती विशेष: बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार थे संजीव कुमार, जिनकी आंखें भी करती थीं अभिनय बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: संस्कारी पिता के रूप में छाए आलोक नाथ, ऐसे मिला 'बाबूजी' का तमगा  आलोक नाथ
    सुनील गावस्कर 74 साल के हुए, जानें उनके क्रिकेट करियर के खास रिकॉर्ड्स और आंकड़े सुनील गावस्कर
    जन्मदिन विशेष: इन रोमांटिक फिल्मों से कैटरीना कैफ बनीं लोगों के दिलों की धड़कन कैटरीना कैफ

    जेनेलिया डिसूजा

    इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद अपने फिल्मी करियर को कह दिया अलविदा बॉलीवुड समाचार
    इन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पहनी लाखों की ड्रेस, जानिए कीमत शिल्पा शेट्टी
    सीधा टीवी पर रिलीज हो रही है जेनेलिया की यह फिल्म, कपिल शर्मा भी आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    जल्द ही पर्दे पर फिर दिख सकती है रितेश और जेनेलिया की जोड़ी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चाेपड़ा के हाथ लगी महिला केंद्रित फिल्म, दिनेश विजान से मिलाए हाथ परिणीति चोपड़ा
    अदा शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती अदा शर्मा
    नितिन देसाई की आत्महत्या के बाद विवेक अग्निहोत्री ने "बॉलीवुड के अंधेरे" पर लिखा भावुक नोट विवेक अग्निहोत्री
    'ओह माय गॉड 2' से 'गदर 2' तक, मनोरंजन से भरा होगा अगस्त का पूरा महीना गदर 2 फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025