NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुनव्वर फारूकी ने जेल को कहा 'नरक', बताया- किसी भी बात पर होती थी पिटाई
    अगली खबर
    मुनव्वर फारूकी ने जेल को कहा 'नरक', बताया- किसी भी बात पर होती थी पिटाई
    मुनव्वर फारूकी ने साझा किया जेल का अनुभव

    मुनव्वर फारूकी ने जेल को कहा 'नरक', बताया- किसी भी बात पर होती थी पिटाई

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 25, 2023
    06:19 pm

    क्या है खबर?

    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी मनोरंजन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

    स्टैंडअप कॉमेडी से पहचान बनाने के बाद पिछले साल वह कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आए थे। वह इस शो के विजेता भी बने थे। इस शो में उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में बताया था।

    2021 में विवादों के कारण मुनव्वर को गिरफ्तार भी किया गया था। अब एक बातचीत में उन्होंने अपने जेल के दिनों के बारे में बताया है।

    भावनाएं

    जेल जाते वक्त बेचैन थे मुनव्वर

    एक पोर्टल से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब वह जेल जा रहे थे, तो मानसिक रूप से परेशान थे और अपने आसपास हो रही हर चीज को महसूस कर रहे थे।

    उन्होंने कहा, "मैं कई भावनाओं को महसूस कर रहा था। मैं बेचैन था। जेल वो नरक है जहां आप जीवित होते हुए जाते हैं। मैं अपने दुश्मन को भी इस नरक में नहीं भेजना चाहूंगा। वहां ऐसे लोग थे जिन्हें बाहर जाने के बाद अपना घर नहीं मिला।"

    रूटीन 

    ऐसी होती थी जेल की दिनचर्या

    जेल में दिनचर्या के बारे में उन्होंने बताया, "हमारा दिन सुबह 6:30 बजे शुरू हो जाता था। वहां प्रर्थना होती थी। इसके बाद 45 मिनट मिलते थे, जिसमें नहाना, कपड़े धोना वगैरह करना होता था। इसके बाद मैं 7 से 12 बजे तक का समय काटने के लिए जूझता था। 12 बजे हमें खाना मिलता था। खाना अपने आप में एक सजा था। इसके बाद हम फिर 7 बजे तक इंतजार करते थे। 8:30 तक हमें सोना होता था।"

    पिटाई 

    किसी भी बात पर होती है पिटाई

    मुनव्वर ने याद किया, "मुझे याद है वहां एक लड़का था। उसने हत्या की थी। उसने मुझे बताया था कि अगर उसने हत्या नहीं की होती तो वह खुद मारा जाता।"

    उन्होंने कहा, "एक दिन उसने कहा कि जेल में आने से बेहतर होता कि मैं उस दिन मर जाता। जेल में लड़ाइयां होती थीं, लेकिन डर रहता था कि मार पड़ेगी। इसकी अनुमति नहीं थी, लेकिन वे किसी भी कारण से मारने लगते थे। मुझे भी मार पड़ी है।"

    परिचय

    राजनीतिक व्यंगों के कारण चर्चित हुए थे मुनव्वर

    मुनव्वर अपने राजनीतिक व्यंगों से चर्चा में आए थे।

    जनवरी 2021 में मुनव्वर को कॉमेडी की आड़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर लोग दो भागों में बंट गए थे।

    पिछले साल उन्हें 'लॉकअप' से शोहरत मिली थी। वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उनके 'बिग बॉस OTT 2' में आने की भी चर्चा थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुनव्वर फारूकी
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    मुनव्वर फारूकी

    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी कॉमेडी विवाद
    कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को जमानत, लेकिन बाकी चार अभी भी इंतजार में भारतीय कानून
    क्या मुनव्वर फारूकी छोड़ देंगे कॉमेडी? कॉमेडियन ने कहा- नफरत जीत गई बॉलीवुड समाचार
    ये हैं कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के पांच कन्फर्मड प्रतिभागी कंगना रनौत

    टीवी जगत की खबरें

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी अर्चना गौतम, बोलीं- मैं तैयार हूं खतरों के खिलाड़ी
    अभिनेत्री अंजलि आनंद की टीवी जगत में वापसी, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में आएंगी नजर  खतरों के खिलाड़ी
    प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ कपड़े चोरी करने और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला बॉलीवुड समाचार
    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगे अर्जित तनेजा, बोले- सपना सच हो गया  खतरों के खिलाड़ी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025