Loading...
अल्लू अर्जुन की 'राका' में हैं मृणाल ठाकुर? अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई
क्या अल्लू अर्जुन की 'राका' में हैं मृणाल ठाकुर?

अल्लू अर्जुन की 'राका' में हैं मृणाल ठाकुर? अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई

Oct 13, 2026
11:18 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर पिछले करीब 2 सालों से अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की महत्वाकांक्षी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'राका' से जुड़ी खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अब तक फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर चुप्पी साध रखी थी। हाल ही में 'मिड-डे' को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल से फिल्म का हिस्सा होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

फिल्म

मृणाल ने 9 महीने से नहीं साइन की कोई फिल्म

मृणाल ने कहा, "मैंने पिछले लगभग 9 महीनों में कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैं किसी अच्छे और अर्थपूर्ण किरदार का इंतजार कर रही हूं। अब जो भी घोषणा होगी, वह मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर ही होगी और तब मैं इस बारे में बात करना पसंद करूंगी। मेरे पास ऑफर की काफी भरमार है, लेकिन आजकल जो कहानियां बन रही हैं, वह मुझे खास पसंद नहीं आतीं हैं।"

फैसला

मृणाल ने क्यों किया ब्रेक लेने का फैसला?

मृणाल ने आगे कहा, "मैंने कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया है, क्योंकि मैं यह नहीं सोचना चाहती कि मैं हर दिन सेट पर क्यों हूं। इसलिए, मैं सोच-समझकर ऐसी फिल्में साइन करती हूं जिनसे मुझे न सिर्फ प्यार और पहचान मिले, बल्कि क्रिएटिव संतुष्टि भी मिले। जब मैं सोने जाऊं, तो मैं यह नहीं सोचना चाहती कि मैंने बुरा काम किया है। मैं ऐसा काम करना चाहती हूं, जिससे लोग हमेशा मुझे याद रखें।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

साल 2026 में इन फिल्मों में नजर आईं मृणाल

साल 2026 मृणाल के लिए काफी खास रहा है। दरअसल इस साल उनकी 4 फिल्में रिलीज हुईं, जो 'दो दीवाने शहर में', 'है जवानी तो इश्क होना है', 'डकैत: अ लव स्टोरी' और हाल ही में आई 'पूजा मेरी जान' थी।

ADVERTISEMENT