Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
मनोरंजन

मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल

मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 08, 2022, 12:10 pm 3 मिनट में पढ़ें
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का महत्व

आज यानी 8 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन इसलिए खास है, क्योंकि इस अवसर पर हम दुनियाभर की माताओं को उनके योगदान के लिए याद करते हैं। एक महिला के रूप में मां अपने बच्चों को निस्वार्थ प्यार करती हैं। मां पर आधारित फिल्मों से बॉलीवुड गुलजार रहा है। आज आपको उन फिल्मों के सफर पर लेकर चलेंगे, जिसे देखकर आपको जीवन में मां का महत्व समझ आएगा।

#1
मॉम

'मॉम' में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी नजर आई थीं। यह फिल्म सौतेली मां के लिए समाज में व्याप्त मिथ्याओं को तोड़ती है। फिल्म आर्य नामक लड़की के इर्दगिर्द घूमती है। आर्य की जिंदगी तब बदल जाती है, जब कुछ लड़के उसके साथ गैंगरेप करते हैं। फिर सौतेली मां के किरदार में दिखीं श्रीदेवी उन मनचले लड़कों को सबक सिखाती हैं। रवि उद्यावर के निर्देशन की यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।

#2
मदर इंडिया

1957 में रिलीज हुई महबूब खान के निर्देशन की 'मदर इंडिया' को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दशकों बाद भी फिल्म के प्रति दर्शकों में दीवानगी देखने को मिलती है। फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री नरगिस को एक गरीब और लाचार मां की भूमिका में देखा गया था। अपनी बदहाली के बावजूद वह अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ती दिखी हैं। फिल्म में मां के किरदार में नरगिस को देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए थे।

#3
जज्बा

ऐश्वर्या राय ने लंबे वक्त के बाद 2015 में फिल्म 'जज्बा' से वापसी की थी। इसमें उन्होंने एक कामकाजी मां का किरदार निभाया है, जो ऑफिस के साथ अपना घर संभालती हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे वह अपनी बेटी की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती हैं। फिल्म में ऐश्वर्या की ऑनस्क्रीन बेटी सनाया का अपहरण कर लिया जाता है। यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है।

#4
मातृ

'मातृ' एक ऐसी ही फिल्म है, जो मुसीबत में मां की याद दिलाती है। अश्तर सैयद के निर्देशन की यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रवीना टंडन ने एक सशक्त मां का किरदार निभाया था। इसमें एक ऐसी मां की कहानी दिखाई गई है, जिसकी बेटी का रेप हो जाता है और बाद में उसकी मौत भी हो जाती है। इस घटना के बावजूद रवीना पूरी हिम्मत के साथ बेटी के गुनहगारों को सजा दिलवाती हैं।

#5
निल बटे सन्नाटा

'निल बटे सन्नाटा' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक मजबूत संदेश छिपा है। अश्विनी अय्यर तिवारी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 2016 में दर्शकों के बीच आई थी। इसमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक मजबूत सिंगल मदर की भूमिका निभाई है। वह घरेलू नौकरानी का काम करके अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर सशक्त बनाना चाहती हैं। यह फिल्म लड़की की शिक्षा और मां-बेटी के संबंधों पर आधारित है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
मातृ दिवस
ऐश्वर्या राय
स्वरा भास्कर
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
पिछले महीने देश की पांच बड़ी कंपनियों की ये रहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
पिछले महीने देश की पांच बड़ी कंपनियों की ये रहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें ऑटो
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
अब दुनिया छोड़ चुके आपके अपनों की आवाज में बातें करेगी अमेजन अलेक्सा, मिला अनोखा फीचर
अब दुनिया छोड़ चुके आपके अपनों की आवाज में बातें करेगी अमेजन अलेक्सा, मिला अनोखा फीचर टेक्नोलॉजी
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं हेयर स्प्रे, जानिए कुछ तरीके
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं हेयर स्प्रे, जानिए कुछ तरीके लाइफस्टाइल
बॉलीवुड समाचार
रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी
रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी मनोरंजन
कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं
कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं मनोरंजन
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी मनोरंजन
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला मनोरंजन
और खबरें
मातृ दिवस
मल्लिका से संजय लीला भंसाली तक, ये कलाकार लगाते हैं मां का सरनेम
मल्लिका से संजय लीला भंसाली तक, ये कलाकार लगाते हैं मां का सरनेम मनोरंजन
मदर्स डे विशेष: अपनी मां को दें ये गिफ्ट, उनके लिए यह दिन बन जाएगा खास
मदर्स डे विशेष: अपनी मां को दें ये गिफ्ट, उनके लिए यह दिन बन जाएगा खास लाइफस्टाइल
मदर्स डे विशेष: अपनी मां को गिफ्ट करें ये चीजें ताकि वो हमेशा रहें स्वस्थ
मदर्स डे विशेष: अपनी मां को गिफ्ट करें ये चीजें ताकि वो हमेशा रहें स्वस्थ लाइफस्टाइल
और खबरें
ऐश्वर्या राय
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर मनोरंजन
12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग
12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग मनोरंजन
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी मनोरंजन
सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी
सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी मनोरंजन
और खबरें
स्वरा भास्कर
जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, बच्चा गोद लेने की कर रही प्लानिंग
जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, बच्चा गोद लेने की कर रही प्लानिंग मनोरंजन
सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान हुईं स्वरा भास्कर, दर्ज कराई FIR
सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान हुईं स्वरा भास्कर, दर्ज कराई FIR मनोरंजन
हिन्दुत्व और तालिबान की तुलना कर फंसीं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग
हिन्दुत्व और तालिबान की तुलना कर फंसीं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग मनोरंजन
स्वरा भास्कर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, निभाएंगी ये किरदार
स्वरा भास्कर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, निभाएंगी ये किरदार मनोरंजन
अभिनेता बॉबी देओल फिल्म 'अर्थ' की रीमेक में आ सकते हैं नजर
अभिनेता बॉबी देओल फिल्म 'अर्थ' की रीमेक में आ सकते हैं नजर मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022