NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' से पहले OTT पर मोटी रकम में बिकीं ये बॉलीवुड फिल्में, जानिए किसने मारी बाजी
    अगली खबर
    'जवान' से पहले OTT पर मोटी रकम में बिकीं ये बॉलीवुड फिल्में, जानिए किसने मारी बाजी
    OTT पर बिकीं सबसे महंगी फिल्में

    'जवान' से पहले OTT पर मोटी रकम में बिकीं ये बॉलीवुड फिल्में, जानिए किसने मारी बाजी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 13, 2023
    03:43 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म सिनेमाघरों को खूब टक्कर दे रहे हैं। अक्सर दर्शक सिनेमाघरों के बजाय अपने घर पर आराम से फिल्में देखना पसंद करते हैं। ऐसे में बड़ी-बड़ी फिल्मों का भी वे OTT पर आने का इंतजार करते हैं।

    निर्माताओं और OTT मालिकों के बीच करोड़ों का सौदा होता है।

    चर्चा है कि 'जवान' के अधिकार नेटफ्लिक्स को करीब 250 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। आइए, जानते हैं OTT पर बिकीं सबसे महंगी फिल्मों के बारे में।

    #1

    'लक्ष्मी'

    अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' नवंबर, 2020 में रिलीज की गई थी। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच इस फिल्म को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।

    रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के अधिकार करीब 125 करोड़ रुपये में बिके थे।

    यह फिल्म सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

    इस फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बम' था, जिसे विवादों के बाद 'लक्ष्मी' कर दिया गया था।

    #2 

    'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया'

    'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म अगस्त, 2021 में डिज्नी+ हॉटस्टार पर आई थी।

    फिल्म में अजय के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर और एमी विर्क अहम भूमिकाओं में हैं। यह 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

    खबरों की मानें तो इस फिल्म के अधिकार OTT प्लेटफॉर्म को करीब 110 करोड़ रुपये में दिए गए थे।

    #3

    'पठान'

    सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद शाहरुख खान की 'पठान' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दी थी। OTT पर आते ही इसकी खूब चर्चा हुई थी।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन प्राइम वीडियो को 100 करोड़ रुपये में 'पठान' के अधिकार दिए गए थे।

    'पठान' इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थीं। जॉन अब्राहम ने फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाई थी।

    #4

    'डार्लिंग्स'

    पिछले साल आई आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' को नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद किया गया था। फिल्म में उनके साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म को इसके विषय के लिए काफी पसंद किया गया था।

    यह आलिया की प्रोडक्शन कंपनी 'एटरनल सनशाइन' की पहली फिल्म थी, जिसे शाहरुख की रेड चिलीज के साथ मिलकर बनाया गया था।

    निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स के साथ 80 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

    #5

    'सड़क 2'

    1991 में आई महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क' बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। 2021 में फिल्म का सीक्वल 'सड़क 2' आया था, जिसमें आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। फिल्म को भले ही दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन इसके लिए मोटी रकम का सौदा हुआ था।

    'सड़क 2' करीब 70 करोड़ रुपये में डिज्नी+हॉटस्टार को बेची गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    OTT प्लेटफॉर्म

    'एस्पायरेंट' के 'संदीप भइया' पर बनेगी अलग वेब सीरीज, दिखेगी UPSC से पहले की कहानी द वायरल फीवर
    #NewsbytesExplainer: मुफ्त कंटेंट देकर जियो सिनेमा ने OTT पर कैसे जमाई धाक? यहां समझिए गणित #NewsBytesExplainer
    'लस्ट स्टोरी 2' के एक साथ 4 नए पोस्टर जारी, जानिए कब और कहां होगी रिलीज  लस्ट स्टोरीज 2 फिल्म
    राजकुमार राव की पूरी हुई तमन्ना, मिला भगत सिंह बनने का मौका राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर की पार्टियों में होती है सितारों की चुगली? फराह खान ने किया दिलचस्प खुलासा फराह खान
    बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'जवान', जल्द 100 करोड़ी होगी 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    सनी देओल ने 'गदर 2' की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ाने पर तोड़ी चुप्पी सनी देओल
    ईशा देओल ने 'धूम 4' में वापसी की जताई इच्छा, कहा- सीक्वल का हमेशा स्वागत है ईशा देओल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025