Page Loader
मोहनलाल ने खरीदी 5 करोड़ रुपये की रेंज रोवर, जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन 
मोहनलाल ने खरीदी 5 करोड़ की रेंज रोवर (तस्वीर: ट्विटर/@MohanlalMFC)

मोहनलाल ने खरीदी 5 करोड़ रुपये की रेंज रोवर, जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन 

Apr 11, 2023
05:45 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता मोहनलाल ने नई चमचमाती रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी खरीदी है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है। सोशल मीडिया और उनके प्रशंसकों के बीच मोहनलाल की इस नई कार की खूब चर्चा हो रही है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह शोरूम में सफेद रंग की रेंज रोवर के साथ तस्वीर लेते नजर आ रही हैं। आज हम आपको मोहनलाल के कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

कार

कारों के बड़े शौकीन हैं मोहनलाल

मोहनलाल कारों के बड़े शौकीन हैं और उनके पास एक से बढ़कर एक कारों का काफिला है। रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी के अलावा उनके पास टोयोटा वेलफायर है, जिसकी कीमत 90 लाख रुपये के आसपास है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज GL350 (लगभग 80 लाख रुपये), टोयोटा लैंड क्रूजर (लगभग 2 करोड़ रुपये) और लेम्बोर्गिनी उरुस है। अभिनेता के पास अब तक सबसे महंगी गाड़ी लेंबोर्गिनी यूरूस थी, इसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपये से शुरू है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो