Loading...
'मिर्जापुर सीजन 4' पर लगी मोहर, श्वेता त्रिपाठी उर्फ 'गोलू गुप्ता' ने दिया बड़ा अपडेट
'मिर्जापुर 4' पर श्वेता त्रिपाठी का खुलासा

'मिर्जापुर सीजन 4' पर लगी मोहर, श्वेता त्रिपाठी उर्फ 'गोलू गुप्ता' ने दिया बड़ा अपडेट

लेखन सयाली
Oct 18, 2026
05:26 pm

क्या है खबर?

अभी प्रशंसक 'मिर्जापुर: द मूवी' के खुमार से निकल भी नहीं पाए थे कि उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिल गई। फिल्म की सफलता के बाद निर्देशक गुरमीत सिंह ने इस साल जुलाई में पुष्टि की थी कि 'मिर्जापुर 4' की स्क्रिप्टिंग का काम जारी है। अब 'गोलू गुप्ता' के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी इस किरदार में वापस लौटने के लिए काफी उत्सुक हैं। मिड-डे के मुताबिक, प्रोडक्शन का समय 2027 की शुरुआत तक तय किया जाएगा।

श्वेता

इस किरदार से मैंने बहुत कुछ सीखा- श्वेता

मिर्जापुर के पहले सीजन से लेकर अब तक 'गोलू गुप्ता' का किरदार काफी हद तक बदला है।

इस पर श्वेता ने कहा, "उसका सफर मेरे लिए खास है। गोलू के अनुभवों ने उसे बदल दिया है और वह अभी भी बदल रही है। हालांकि, मुझे लगता है कि यही बात उसे इंसान बनाती है। उसका किरदार निभाते हुए एक अभिनेत्री के तौर पर मैं भी विकसित हुई हूं, इसलिए कई मायनों में हम दोनों ने साथ-साथ विकास किया है।"

किरदार

किरदार के अलग-अलग पहलुओं को टटोलना चाहती हैं श्वेता

श्वेता मानती हैं कि वह जितनी बार इस किरदार में लौटती हैं, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलता है।

उन्होंने कहा, "एक अभिनेत्री के तौर पर ये एक बहुत ही बेहतरीन स्थिति है। आप बस वही नहीं दोहरा रहे होते, जो आपने पहले किया है, बल्कि आप एक ऐसे व्यक्ति के पास वापस जा रहे होते हैं, जिसने जीवन में और भी कई अनुभव लिए हैं।"

श्वेता अब इस किरदार के अलग-अलग पहलुओं को खोजने के लिए उत्साहित हैं।

ADVERTISEMENT