Loading...
मीका सिंह की मुख्यमंत्री धामी से अपील- बस माफी मंगवा लें, भाई की इज्जत बनी रहे
मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किया ये अनुरोध

मीका सिंह की मुख्यमंत्री धामी से अपील- बस माफी मंगवा लें, भाई की इज्जत बनी रहे

Oct 23, 2026
04:02 pm

क्या है खबर?

भाई दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों के बाद गायक मीका सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। टिहरी में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में परफॉर्म करने का आरोप लगाया था। इस विवाद पर मीका ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से विधायक उनियाल द्वारा एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी करने और दलेर मेहंदी से माफी मंगवाने की मांग की है।

सम्मान

धामी साहब के लिए मन में बहुत इज्जत है- मीका

अपने पोस्ट में मीका ने लिखा, 'मुझे उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति गहरा सम्मान है। उन्होंने दलेर भाई से जुड़े मामले को लेकर खुद मुझे फोन किया था और मैं उनके इस कदम की दिल से सराहना करता हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं धामी साहब को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वह बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।'

जलनजन

गलतफहमी सम्मान से सुलझे, भाई की इज्जत बनी रहनी चाहिए- मीका

मीका ने लिखा, 'धामी जी से मेरी बस इतनी सी गुजारिश है कि वो सुबोध उनियाल जी से एक वीडियो बनवा दें और दलेर भाई पर नशे में गाने का गलत आरोप लगाने के लिए माफी मांगें। गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सम्मान से भी सुलझाया जा सकता है। उम्मीद है कि इस छोटी सी कोशिश से मामला खत्म हो जाएगा और दलेर भाई की इज्जत बनी रहेगी। मुझे धामी साहब की समझदारी और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मीका का पोस्ट

ADVERTISEMENT

विवाद

मंच पर दलेर मेहंदी को रोककर भड़क उठे मंत्री सुबोध उनियाल

टिहरी में नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को मंच पर गाते हुए रोक दिया था।

मंत्री ने आरोप लगाया कि दलेर नशे में थे और ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। उन्होंने कहा कि दलेर ने नशे में गाकर नवरात्रि के माहौल और प्रशंसकों का अपमान किया है।

उनियाल ने ये भी कहा कि आयोजकों ने उन्हें 35 लाख रुपये दिए थे, अगर तबीयत खराब थी तो उन्हें गाना ही नहीं चाहिए था।

ADVERTISEMENT