टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद चिंता में मीका सिंह, मुंबई की सुरक्षा पर उठाए सवाल
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को जुहू के पुष्पा पार्क में गोलीबारी हुई, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री चिंता में है। अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन उनका ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना के बाद गायक मीका सिंह ने टाइगर के जल्द ठीक होने की उम्मीद की है और सरकार से इसके संबंध में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
मीका
मुंबई के लोगों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
मीका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए घटना पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा, "मैं 2005 में मुंबई आया। मैं पूरे दिल्ली-पंजाब और दुनिया में जाके एक ही बात फैलाता था कि दुनिया में सबसे सुरक्षित शहर कोई है तो मुंबई है। मुंबई के लोग अच्छे हैं, सबसे सेफ है। मुझे लगता है कि शायद ये एक मिसाल बनके रह गई है।"
उन्होंने कहा कि जो टाइगर के साथ हुआ, वो कल किसी और के साथ भी हो सकता है।
संदेश
डर के नहीं जीना चाहते- मीका
मीका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मुंबई को हमेशा से भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता रहा है, जहां लोग, खासकर महिलाएं, देर रात तक बेझिझक घूम-फिर सकती हैं और सफर कर सकती हैं। हालांकि, टाइगर से जुड़ी घटना के बाद, हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।'
मीका ने चिंता जताई कि कोई भी अपने ही शहर की सड़कों पर डर के साये में रहना नहीं चाहता।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
टाइगर श्रोफ पर लोरेन्स गेंग के हुमले के बाद बोलीवुड मे डर का माहोल
— Dixit Soni (@DixitGujarat) October 19, 2026
सिंगर मिकासिंह मुंबइ में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताइ pic.twitter.com/DFZQeNARvJ