NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बाद मिया खलीफा ने शेयर किया मीम
    सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बाद मिया खलीफा ने शेयर किया मीम
    1/7
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बाद मिया खलीफा ने शेयर किया मीम

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 02, 2022
    10:45 am
    सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बाद मिया खलीफा ने शेयर किया मीम
    अपनी मौत की अफवाहों पर बोलीं मिया खलीफा

    सोशल मीडिया पर सितारों की मौत की अफवाहें फैलना आम बात है। यहां कब कौन सी अफवाह फैल जाए, कुछ पता नहीं। बीते दिन सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई कि पॉर्न स्टार रहीं मिया खलीफा की मौत हो गई है। यह खबर मिया के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। हालांकि, अब मिया ने खुद यह साफ कर दिया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    2/7

    मिया ने शेयर किया फनी मीम

    मिया ने ट्विटर पर एक मीम शेयर कर इन अफवाहों का खंडन किया है। मिया ने फिल्म 'मोंटी पाइथन एंड द होली ग्रेल' का मीम शेयर किया है, इसमें लिखा है, 'मैं अभी मरी नहीं हूं। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।' मिया के फैंस ने उनका यह मैसेज पढ़कर राहत की सांस ली है। एक फैन ने लिखा, 'अब जान में जान आई है।' एक ने लिखा, 'बहुत खुशी है कि आप वापस आ गईं। आपको बहुत मिस किया।'

    3/7

    यहां देखिए मिया का पोस्ट

    pic.twitter.com/unzTAL4xEi

    — Mia K. (@miakhalifa) January 30, 2022
    4/7

    सोशल मीडिया पर फैली थी मिया की मौत की अफवाह

    हाल ही में मिया के फेसबुक पेज को एक मेमोरियल पेज में बदल दिया गया। पेज का शीर्षक था, 'रिमेंबरिंग मिया खलीफा।' उनकी प्रोफाइल फोटो भी हटा दी गई थी। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि मिया का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था या कोई और वजह थी। इससे पहले 2020 में सोशल मीडिया पर मिया की मौत की खबर आई थी। एक ट्वीट में कहा गया था, 'बेहद चौंकाने वाली खबर, मिया खलीफा ने आत्महत्या कर ली है।'

    5/7

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    मिया ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से कुल लगभग 8.5 लाख रुपये की कमाई की है। उन्होंने 2014 से 2015 के बीच तीन महीनों तक इस इंडस्ट्री में काम किया था।

    6/7

    सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं मिया

    मिया खलीफा दुनियाभर में लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी वह चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फेसबुक पर मिया के 42 लाख फॉलोअर्स हैं तो इंस्टाग्राम पर उनके 2.69 करोड़ फॉलोअर्स हैं, वहीं ट्विटर की बात करें तो ट्विटर पर उनके 41 लाख फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर मिया आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

    7/7

    पोर्न इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं मिया

    मिया पोर्न इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं। हालांकि, अब उन्होंने इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। मिया ने भारत में चले किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसके बाद वह एकदम चर्चा में आ गई थीं। कुछ दिन पहले मिया ने पोर्न इंडस्ट्री का काला सच उजागर किया था। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर यह बताया था कि उनकी ब्रेस्ट नकली हैं। उन्होंने इसे इम्पलांट करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    सोशल मीडिया
    मिया खलीफा

    सोशल मीडिया

    अभिनेता कुणाल कपूर बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 15': तेजस्वी प्रकाश के विजेता बनने पर विरोध क्यों कर रहे लोग? टीवी शो
    फेसबुक प्रोफाइल में 7 फरवरी से पहले करें ये बदलाव, पुराना फीचर हटा रही है कंपनी फेसबुक
    फेसबुक मेसेंजर में नए प्राइवेसी फीचर्स, स्क्रीनशॉट लिया तो भेजा जाएगा नोटिफिकेशन फेसबुक

    मिया खलीफा

    क्या आप जानते हैं? मिया खलीफा ने कराई है नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी सेलिब्रिटी गॉसिप
    पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने शादी के दो साल बाद तलाक का किया ऐलान मुंबई
    मिया खलीफा ने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ की सगाई, बताया कैसे उन्होंने किया था प्रपोज हॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023