NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? मिया खलीफा ने कराई है नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? मिया खलीफा ने कराई है नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी
    मिया खलीफा ने कराई थी ब्रेस्ट सर्जरी

    क्या आप जानते हैं? मिया खलीफा ने कराई है नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 18, 2021
    10:08 am

    क्या है खबर?

    पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की दुनियाभर में लोकप्रियता है। सोशल मीडिया पर भी लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं। वह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

    हाल में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा अहम खुलासा किया है, जिसके बाद उनके फैंस भी हैरत में पड़ गए हैं।

    मिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी ब्रेस्ट और नाक की सर्जरी कराई थी।

    खुलासा

    मिया के ब्रेस्ट हैं नकली

    मिया ने हाल में अपना एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है। इसमें मिया ने बताया कि उन्होंने अपनी ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई थी।

    उन्होंने बताया कि उनके ब्रेस्ट नकली हैं और उन्होंने इसे इंप्लांट करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं। इस वीडियो में मिया अपनी भविष्य में होने वाली बेटी से बातचीत करती हुई देखी गई हैं।

    उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को उनके जैसा दिखने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

    खर्च

    मिया ने ब्रेस्ट सर्जरी पर खर्च किए करीब 10 लाख रुपये

    इस वीडियो में उनकी काल्पनिक बेटी कहती हैं, "मम्मी, मैं बड़ी होने के बाद आपके जैसा दिखना चाहती हूं।"

    इसका जवाब देते हुए मिया कहती हैं, "मम्मी ने अपने ब्रेस्ट पर 13,000 डॉलर (लगभग 10 लाख रुपये) और नाक की सर्जरी पर 15,000 डॉलर (लगभग 11.4 लाख रुपये) खर्च किए हैं, इसलिए बेहतर है कि तुम बचत करना शुरू कर दो।"

    मिया के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    जानकारी

    मिया ने 2020 में करवाई थीं नाक की सर्जरी

    मिया ने 2020 में अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाक की सर्जरी के लिए डॉक्टर के प्रति अपना अभिवादन जताया था। इसके अलावा वह अपने अंडरआर्म पर बोटॉक्स भी करवा चुकी हैं। पसीने से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।

    करियर

    मिया ने 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में रखा था कदम

    मिया ने 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद मिया का काफी विरोध हुआ था। यहां तक कि उनके परिवार ने भी उनका साथ छोड़ दिया था।

    2016 में मीडिया को दिए इंटरव्यू में मिया ने खुलासा किया था कि उन्होंने केवल तीन महीने के अंदर पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।

    हिजाब में पोर्न फिल्म शूट करने के कारण उनको आतंकी संगठन ISIS से जान मारने की धमकी भी मिली थी।

    अलगाव

    जुलाई में किया था पति रॉबर्ट से अलग होने का ऐलान

    जुलाई में मिया ने दो साल साथ रहने के बाद पति रॉबर्ट सैंडबर्ग से अलग होने का ऐलान किया था।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हमने इस शादी को बचाने के लिए सब कुछ किया। एक साल तक कोशिश करने के बाद हम एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं।'

    इससे पहले उन्होंने फरवरी, 2011 में अपने हाईस्कूल के बॉयफ्रेंड से शादी की थी। दोनों 2014 में एक-दूसरे से अलग हुए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    हॉलीवुड समाचार
    मिया खलीफा

    ताज़ा खबरें

    क्या होते हैं ब्लैक, वॉर्म और व्हाइट होल, ये कैसे हैं एक दूसरे से अलग? ब्लैक होल
    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    लगातार तीसरे साल भारत के सबसे बड़े 'ब्रांड' बने कोहली, रोहित से 10 गुना ज्यादा वैल्यू विराट कोहली
    तमन्ना भाटिया के ये वेस्टर्न वियर स्टाइल आपके लिए हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन लाइफस्टाइल
    रब ने नहीं, टीवी सीरियल्स ने बनाई इन सितारों की जोड़ी, असल जिंदगी में बने कपल टीवी शो
    बिना शादी किए ही मां-बाप बने ये सेलिब्रिटी कपल, अब तक नहीं की शादी हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल रिहाना, बनीं सबसे अमीर महिला संगीतकार मनोरंजन
    अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से नहीं टकराएगी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9', बदली रिलीज डेट बॉलीवुड समाचार
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' की रिलीज डेट जारी, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    इस साल दिसंबर में होगी 'स्पाइडर मैन', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'पुष्पा' की टक्कर मनोरंजन

    मिया खलीफा

    मिया खलीफा ने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ की सगाई, बताया कैसे उन्होंने किया था प्रपोज हॉलीवुड समाचार
    पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने शादी के दो साल बाद तलाक का किया ऐलान मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025